नगर निगम का मवेशी धर-पकड़ अभियान

अपने दोस्तों को शेयर करें :

राजनांदगांव। नगर निगम का मवेशी धर-पकड़ अभियान में निगम की टीम शहर के प्रमुख चौक-चौराहों का निरीक्षण कर एवं शिकायत के आधार पर घुमंतु एवं बैठे मवेशियों को पकड़ने की कार्यवाही कर रही है। इसी कड़ी में आज पुराना रेस्ट हाउस रोड व स्टेशन रोड से 8 घुमंतु मवेशियों की धर-पकड़ की गयी। कल 9 मवेशी पकडे थे, मवेशियो को रेवाडीह कांजी हाउस में रखा गया है।
उल्लेखनीय है कि कई पशु मालिकों द्वारा अपने मवेशियों को खुला छोड देते है, जिससे मवेशी चौक-चौराहों में घुमते एवं बैठे रहते है, जिससे यातायात बाधित होती है एवं दुर्घटना की संभावना बनी रहती है, जो आमजनों के साथ ही पशुओं के लिये भी खतरनाक है। पशु मालिकों की सजगता से ही दुर्घटना से बचा जा सकता है।
नगर निगम आयुक्त अतुल विश्वकर्मा ने घुमन्तु मवेशियों को पकड़ने टीम गठित की है, गठित टीम चौक-चौराहों से घुमंतु मवेशियों को पकड़ने की कार्यवाही कर रही है। आज की कार्यवाही में पुराना रेस्ट हाउस रोड, पंचशील होटल के सामने, स्टेशन रोड, पोस्ट आफिस के सामने एवं नंदई चौक से घुमंतु मवेशियों की धर-पकड के तहत 8 घुमंतु एवं बैठे मवेशियों को पकड़ा गया। मवेशियों को पकड़कर कांजी हाउस में रखा जाता है एवं उन्हें छोड़ने पर 570-570 रूपये संबंधित से अर्थदंड लेकर मवेशी छोड़ा जाता है। कल लखोली चौक, लखोली रोड, जनता कालोनी, तुलसीपुर संगम चौक से 9 मवेशी पकड रेवाडीह कंाजी हाउस में रखा गया था।
चौक-चौराहों व सड़कों पर खुला घुमते पाये जाने पर पशुओं को नगर निगम के अमला द्वारा पकड़कर कांजी हाऊस में बंद कर नियमानुसार शुल्क व जुर्माना भुगतान करने के उपरांत ही मुक्त कर संबंधित पशु पालकों को सौपा जायेगा। आयुक्त ने मवेशी मालिकों से अपील की है कि वे अपना मवेशी बांध कर रखे। मवेशी खुला छोड़ने से यातायात बाधित होती है एवं दुर्घटना की संभावना बनी रहती है।

अपने दोस्तों को शेयर करें :
error: Content is protected !!