नांदगांव और दुर्ग शरीर के है एक ही अंग : ऋषि शास्त्री

अपने दोस्तों को शेयर करें :

राजनाँदगाँव। नगर निगम के पार्षद एवं युवा कांग्रेस के उपाध्यक्ष ऋषि शास्त्री ने प्रेस विज्ञप्ति के जरिये बताया है कि हाल ही में सोशल मीडिया में एक वीडियो जारी हुआ है जिसमे सांसद संतोष पांडे कहते नजर आ रहे कि दुर्ग और पाटन भी उठ कर आजये,जिसपर शास्त्री ने आपत्ति जताते हुए कहा कि नांदगांव और दुर्ग पाटन के भले ही जिले व लोकसभा क्षेत्र अलग-अलग हो गए हो परन्तु नांदगांव-दुर्ग शरीर के एक ही अंग हमेशा रहेंगे और वहां के लोग भी हमारे अपने है। चुनाव के चलते सांसद के इस बयान से भाजपा का भारी नुकसान होना तय है और काँग्रेस ही जीत सुनिश्चित करेगी,हम लोकतांत्रिक देश में है जहाँ कोई भी व्यक्ति कही भी जा-आ सकता है सुन-बोल सकता है और चुनाव भी लड़ सकता है ऐसे में दुर्ग पाटन क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी जो अन्य क्षेत्रो में जा कर लड़ रहे है उनपर भी इसप्रकार के बयान का प्रभाव जरूर दिखेगा।भाजपा सांसद को अपने दिए गए बयान को वापस लेना होगा इसप्रकार का बयान संस्कारधानी के सांसद के पद पर रहे व्यक्ति को सोभा नही देता। आगे कहा कि हम सबके छत्तीसगढ़ के यशस्वी पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जो वर्तमान में राजनाँदगाँव के लोकसभा से लोकप्रिय प्रत्याशी भी है वे हमेशा मीडिया के मध्य से खुले मंच में खुल कर कहते आये है कि पूरे छत्तीसगढ़ का हर एक क्षेत्र मेरा अपना है।

अपने दोस्तों को शेयर करें :