मलिखम कोसरे बने बासुला के सरपंच

अपने दोस्तों को शेयर करें :

राजनांदगांव। जनपद पंचायत राजनांदगांव अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत बासुला से सरपंच पद पर हुए चुनाव में मलिखम कोसरे ने शानदार जीत दर्ज की है। ग्राम पंचायत बासुला में सरपंच पद के लिए 6 उम्मीदवार मैदान में थे, जिसमें मलिखम कोसरे ने 53 वोटों से अपने निकट प्रतिद्वंद्वी मनोज वैष्णव को हराकर विजयी हुए। ग्राम पंचायत में समान्य सीट में सतनामी समाज से जीतने वाले पहले व्यक्ति बने मलिखम कोसरे।
बता दें कि मलिखम कोसरे पूर्व में जिला सतनामी सेवा समिति राजनांदगांव के सचिव, कोषाध्यक्ष एवं भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला महामंत्री भी रहे हैं। अभी वर्तमान में प्रदेश भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा छत्तीसगढ़ के कार्यसमिति सदस्य के पद का दायित्व संहाल रहे हैं। सरपंच निर्वाचित होने पर मलिखम कोसरे ने ग्राम पंचायत बासुला के मतदाताओं के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा है कि बासुला के जनता ने मुझे स्नेह और विश्वास दिया है, उस पर मैं खरा उतरने का प्रयास करूँगा। यह जीत ग्राम पंचायत बासुला के मतदाताओं की जीत है।

अपने दोस्तों को शेयर करें :
error: Content is protected !!