नगर निगम में मतदाता दिवस पर कार्यक्रम आयोजित, आयुक्त विश्वकर्मा ने दिलायी शपथ

अपने दोस्तों को शेयर करें :

राजनांदगांव। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार छत्तीसगढ़ मुख्य निर्वाचन अधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा मतदाता दिवस 2025 के अवसर पर अधिकारियों व कर्मचारियों को शपथ दिलाने के निर्देश दिये गये थे। निर्देश के अनुक्रम में नगर निगम में आयोजित कार्यक्रम में आयुक्त अतुल विश्वकर्मा ने अधिकारियों व कर्मचारियों को मताधिकार का प्रयोग करने की शपथ दिलायी। इस अवसर पर शपथ ली गयी कि हम भारत के नागरिक, लोकतंत्र में अपनी पूर्ण आस्था रखते हुये शपथ लेते है कि हम अपने देश की लोकतांत्रिक परंपराओं की मर्यादा को बनाए रखेंगे तथा स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा को अक्षुण्ण रखते हुए, निर्भीक होकर धर्म, वर्ग, जाति, समुदाय, भाषा अथवा अन्य किसी भी प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना सभी निर्वाचनों में अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।
नगर निगम में आयोजित मतदाता दिवस कार्यक्रम में उपायुक्त मोबिन अली, कार्यपालन अभियंता यूके रामटेके, सहायक अभियंता प्रणय मेश्राम, स. लेखा अधिकारी राकेश नंदे, प्र.कार्यालय अधीक्षक नारायण यादव सहित अधिकारी व कर्मचारी ने शपथ ली।

अपने दोस्तों को शेयर करें :
error: Content is protected !!