लायंस क्लब ऑफ नादंगांव के द्वारा नवरात्रि में पदयात्रियों की सेवा

अपने दोस्तों को शेयर करें :

राजनांदगांव। लायंस क्लब ऑफ नादंगांव के द्वारा नवरात्रि के शुभ अवसर पर पंचमी के दिन डोंगरगढ़ बम्लेश्वरी मंदिर जाने वाले पदयात्रियों को बागेश्वर धाम मंदिर परिसर में फलों का वितरण किया गया, जिसमें लायंस क्लब ऑफ नादंगांव से लायन डॉ. आनंद वर्गीस, लायन प्रमोद बागड़ी, लायन योगेश गुप्ता, लायन ऋषभ नाहटा, लायन राजेश कोटडिया, लायन आकाश चोपड़ा, लायन नवीन तिवारी, लायन दिनेश अग्रवाल ने अपनी सेवाएं दी। यह जानकारी पीआरओ लायन अशोक श्रीवास्तव ने दी।

अपने दोस्तों को शेयर करें :
error: Content is protected !!