संयुक्त कलेक्टर ने राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर अधिकारियों-कर्मचारियों को दिलाई शपथ

अपने दोस्तों को शेयर करें :

राजनांदगांव। राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर कलेक्टर संजय अग्रवाल के निर्देशन में संयुक्त कलेक्टर खेमलाल वर्मा ने आज कलेक्टोरेट राजनांदगांव के अधिकारियों-कर्मचारियों को शपथ दिलाई। संयुक्त कलेक्टर ने अधिकारियों-कर्मचारियों को शपथ दिलाते हुए कहा कि हम भारत के नागरिक, लोकतंत्र में अपनी पूर्ण आस्था रखते हुए यह शपथ लेते हैं कि हम अपने देश की लोकतांत्रिक परम्पराओं की मर्यादा को बनाए रखेंगे तथा स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा को अक्षुण्ण रखते हुए, निर्भीक होकर, धर्म, वर्ग, जाति, समुदाय, भाषा अथवा अन्य किसी भी प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना सभी निर्वाचनों में अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इस अवसर पर संयुक्त कलेक्टर श्रीमती सरस्वती बंजारे सहित कलेक्टोरेट के अधिकारी-कर्मचारियों ने शपथ ली।

अपने दोस्तों को शेयर करें :
error: Content is protected !!