पुलिस ने चलित थाना लगाकर ग्रामीणों की समस्याओं का किया निराकरण

अपने दोस्तों को शेयर करें :

राजनांदगांव। ग्राम धनगांव मे पुलिस चौकी सुकुलदैहान के द्वारा चलित थाना लगाकर वहां पर उपस्थित ग्रामीणों का शिकायत सुनकर शिकायतों का मौके पर निराकरण किया गया। आगामी त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव एवं नगरीय निकाय चुनाव को दृष्टिगत रखते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश एवं आदर्श आचार संहिता का पूर्ण रूप से पालन करने समझाईश दिया गया तथा साइबर फ्रॉड और फ्रॉड से बचने हेतु एवं महिला संबंधी अपराध और पोक्सो एक्ट की जानकारी दिया गया एवं यातायात से संबंधित मोटर सायकिल में तीन सवारी नहीं बैठाना, बिना हेलमेट वाहन नहीं चलाना, नाबालिक को वाहन चलाने के लिए नहीं देना, बिना लायसेंस के वाहन नहीं चलाने, बिना नंबर प्लेट के वाहन नहीं चलाने, बाहरी लोगों, मुसाफिर, फेरी वालों पर नजर रखने, गांव में नहीं रूकने देने या संदिग्ध लगने पर तत्काल पुलिस को सूचित करने, समाज मे फैले रूढ़िवाद जैसे टोनही प्रताड़ना जैसे बुराइयों को समाज से दूर करने और लोगों को जागरूक करने हिदायत दिया।

अपने दोस्तों को शेयर करें :
error: Content is protected !!