मोदी जी ने आम लोगों के रोटी, कपड़ा और मकान की चिंता की : संतोष पांडे

अपने दोस्तों को शेयर करें :

राजनांदगांव। भाजपा के प्रत्याशी संतोष पांडे संसदीय क्षेत्र के धुआंधार जनसंपर्क अभियान में निकल चुके हैं, उनके प्रवास योजना का आलम यह है कि सुबह यदि वह कबीरधाम जिले के सुदूर जंगल में होते हैं तो शाम को दूसरे छोर पर जनसंपर्क करते या सभा लेते दिखाई पड़ रहे हैं। इस बीच में श्री पांडे भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक एवं विधानसभा स्तरीय सम्मेलनों में भी समय निकालकर पहुंच रहे हैं। सुबह से देर रात तक चलने वाले उनके दौरों से उनकी उम्मीदवारी को लेकर कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह का माहौल बन गया है।
भाजपा मीडिया सेल द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार पिछले दिनों डोंगरगांव विधानसभा क्षेत्र के तुमड़ीबोड़, कोपेडीह, पटपर, मेढा, लालबहादुर नगर, कुम्डटोला, बोइरडीह एवं भोलापुर में आयोजित फाग प्रतियोगिता सहित सार्वजनिक सभाओं को संबोधित करते हुए सांसद संतोष पांडे ने कहा कि भारतीय राजनीति में नरेंद्र मोदी के उदय से देश की दिशा व दिशा बदल कर रख दी है, किसी समय यह नारा लगता था कि मजबूरी के तीन निशान रोटी, कपड़ा और मकान, किंतु अब पिछले एक दशक से श्री मोदी के शासन में इन नारों को जुठला दिया गया है, आज गर्व का विषय है कि देश के 80 करोड़ आबादी को जहां मोदी सरकार ने मुक्त में जीविकोपयोगी राशन देकर रोटी की समस्या को समाप्त कर दिया है, इतना ही नहीं बल्कि आने वाले 5 वर्षों तक मुक्त राशन देने की घोषणा भी की है। साथ ही गरीबों को देशभर में पक्के मकान उपलब्ध कराए जा रहे हैं, जिसके कारण आश्चर्यजनक रूप से यहां देशभर में करोड़ों लोग गरीबों की रेखा से ऊपर उठ चुके हैं, यही नहीं मध्यम एवं गरीब वर्ग को ही नहीं बल्कि देश के सभी नागरिकों को आयुष्मान योजना की परिधि में लाकर 50,000 से 5 लाख रुपए के लिए इलाज की निःशुल्क सुविधा उपलब्ध करा दी गई है। भारत की आयुष्मान योजना संसार की सबसे बड़ी स्वास्थ्य योजना बनकर उभर चुकी है।
पूरी दुनिया भारत के चमत्कारिक प्रगति देखकर हतप्रभ है। उन्हें यह समझ नहीं आ रहा कि प्रधानमंत्री मोदी के पास अलादीन का ऐसा कौन सा चिराग है, जिसके दम पर वह विश्व की सारी महाशक्तियों को चुनौती देकर दुनिया के सिरमौर बनने के करीब हैं, इसका प्रति उत्तर देते हुए सांसद संतोष पांडे ने कहा कि देश की इस मजबूत स्थिति का कारण श्री मोदी की ईमानदारी और ईमानदार व्यक्तित्व की वजह से यह संभव हो पा रहा है। आज देश के भ्रष्टाचारी जेल के पीछे बंद किया जा रहे हैं। छापों में करोड़ों अरबों रुपए का काला धन निकल रहा है। देश के विकास की योजनाओं का हाल यह है कि सभी योजनाओं का शिलान्यास श्री मोदी ने किया था, उनके कार्यकाल में योजनाएं बनकर तैयार हो रही है, जबकि पूर्व में योजनाओं का सिर्फ शिल्यान्यास ही होता था। एक-एक योजना को पूरा करने में दो-दो, तीन-तीन और चार-चार दशक लग जाते थे। श्री पांडे ने चुटकी लेते हुए आगे कहा कि कांग्रेस शासन काल की योजनाओं का हाल यह रहता था कि आजादी के बाद शिलान्यास हुई योजनाएं कांग्रेस ने अपने लंबे चौड़े 60-70 साल के शासन काल तक भी पूरा नहीं कर पाई, मजेदार तथ्य है कि अब मोदी जी अपने एक दशक से भी अल्प शासन काल में उन योजनाओं को पूरा कर देश को समर्पित कर रहे हैं। अतः आने वाले समय में हम सबका राष्ट्रीय कर्तव्य है कि मोदी जी को देश का नेतृत्व प्रदान करने हेतु कमल फूल पर मतदान कर मोदी जी को 400 पर के लक्ष्य के लिए अपना आशीर्वाद के रूप में वोट प्रदान करें।

अपने दोस्तों को शेयर करें :
error: Content is protected !!