जनपद सभापति ओमप्रकाश साहू ने कबड्डी प्रतियोगिता में शामिल होकर खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह

अपने दोस्तों को शेयर करें :

राजनांदगांव। ब्लॉक के बुंदेलीकला में क्षेत्रीय जनपद सदस्य सभापति ओमप्रकाश साहू रविवार को आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता में शामिल हुए। ओमप्रकाश साहू ने कहा कि खेल से टीम वर्क और नेतृत्व की भावना बढ़ती है तथा जीवन में नई ऊर्जा का संचार होता है। खेल से स्वस्थ शरीर एवं मस्तिष्क का विकास होता है। बुंदेलीकला में लगातार कई वर्षों से सुंदर कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन होता है, उसने लिए सभी ग्रामवासी बधाई के पात्र है।
इस अवसर पर अजय वर्मा और रेखा राम साहू सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि, आयोजन समिति के पदाधिकारी एवं सदस्य तथा बड़ी संख्या में कबड्डी प्रेमी भी कार्यक्रम में मौजूद थे।

अपने दोस्तों को शेयर करें :
error: Content is protected !!