सतीश सोनपिपरे ने वार्ड क्रमांक 27 से अपनी दावेदारी ठोकी

अपने दोस्तों को शेयर करें :

राजनांदगांव। आगामी नगर निगम चुनाव को लेकर राजनीतिक पार्टियों गलियारों में सरगर्मी जैसे जैसे तेज हो रही है। पार्षद चुनाव की दौड़ में शामिल होने जा रहे, उम्मीदवारों के नाम भी अब एक-एक कर सामने आने लगे हैं। वार्ड क्रमांक 27 तिलक वार्ड से ऐसे ही एक बहुचर्चित और युवा चेहरे सतीश सोनपिपरे का नाम इन दिनों तेजी से उछलकर सामने आ रहा है। वे अपने वार्ड से पार्षद टिकट के प्रबल दावेदार भी माने जा रहे हैं, उनके राजनीतिक पृष्ठभूमि की अगर चर्चा करें तो उन्होंने अनेकों जिम्मेदार पदों पर कार्य कर अपनी सक्रियता से सबको प्रभावित किया है, केवल राजनीतिक ही नहीं अपितु सामाजिक सरोकार की भूमिका भी ये बढ़-चढ़कर निभाते रहें हैं। वर्तमान में वे दक्षिण ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के महामंत्री हैं। छात्र राजनीति में भी ये काफी सक्रिय रहे और एनएसयूआईए युकां में भी ये सामान्य कार्यकर्ता के रूप में सक्रिय रहे हैं। आंबेडकर सेवा समिति भरकापारा के सचिव भी हैं, इनकी मिलनसारिता की वजह से अपने समाज सहित सभी वर्गों में इनकी अच्छी पैठ है। इन सबके मद्देनजर इनकी टिकट पक्की भी मानी जा रही है। निश्चित ही कांग्रेस पार्टी इनके लंबे समय की सक्रियता और निष्ठा को देखते हुए इन पर दाव लगा सकती है।

अपने दोस्तों को शेयर करें :
error: Content is protected !!