राजनांदगांव । जिला साहू संघ के जिला अध्यक्ष भागवत साहू ने पंडरिया में भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन में साहू समाज के अपमान पर निंदा व्यक्त करते हुए कहा कि कवर्धा जिले के पंडरिया मुख्यालय में भाजपा पार्टी द्वारा वर्तमान चुनाव हेतु कार्यकर्ता सम्मेलन 21 मार्च दिन गुरुवार को आयोजित की गई थी। जिसमें भाजपा के कुछ नेता द्वारा पंडरिया में साहू समाज के लोगो व नेताओ को घोर अपमानित कर सामाजिक रूप से गाली गलौज किया।जिसमें गोलू ठाकुर,सोनू ठाकुर और दिनेश ठाकुर ने साहू समाज के लोगों को एक-एक करके जूता चप्पल मारूंगा तथा जान से भी करने की धमकी दे रहा था। इसकी हम निंदा करते हैं यह सोची समझी साजिश है।जिस पर साहू समाज के लोग काफ़ी आक्रोशित है और वही कार्यक्रम स्थल पर धरना देते हुवे सामाजिक अपमान करने वाले भाजपा नेता पर कार्यवाही की माँग कर रहे है। ये अपमान् पुरा साहू समाज का अपमान है।
श्री साहू ने आगे कहा कि आयोजन के जिस मंच पर प्रदेश के गृहमंत्री एवं सांसद प्रत्याशी, वर्तमान विधायक, पूर्व सांसद, पूर्व विधायक व पूर्व मंत्री जैसे लोग बैठे थे। जिनके इशारे में इन आरोपियों ने दबंगई के साथ दादागिरी करते हुए समाज के लोगों को भय दिखाकर एवं डराने का कार्य किया है। जिससे पूरे साहू समाज के ऊपर लगाए गए लांछन उससे पूरे छत्तीसगढ़ के समाज के लोग घटना को सुनकर आहत है। जिला साहू संघ राजनंदगांव उक्त घटना को संज्ञान में लेकर पूरी घटना की निंदा करते हैं और जिला साहू संघ कवर्धा जिला के पंडरिया में यह घटना हुई हम उस घटना की निंदा करते हुए आरोपियों के ऊपर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की मांग करते हैं एवं मांग पूरा नहीं होने पर राजनांदगांव जिला साहू संघ जिला मुख्यालय से लेकर तहसील मुख्यालय में उग्र आंदोलन करेंगे।

