शिक्षक समस्या निवारण शिविर में 101 आवेदन हुए प्राप्त

अपने दोस्तों को शेयर करें :

राजनांदगांव। कलेक्टर संजय अग्रवाल ने निर्देशानुसार शिक्षकों के समस्याओं के निराकरण के लिए विकासखंड मुख्यालयों में शिक्षक समस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया। जिला शिक्षा अधिकारी प्रवास सिंह बघेल ने बताया कि शिविर के माध्यम से प्राप्त आवेदनों की समीक्षा की गई। जिसमें विकासखंड राजनांदगांव से ४९, डोंगरगढ़ से २४, डोंगरगांव से १३, छुरिया से १५ आवेदन प्राप्त हुए। जिसमें सेवा पुस्तिका संधारण, पासबुक संधारण, ऑनलाईन पोर्टल में अवकाश संधारण, समयमान वेतनमान एरियर्स, उच्च परीक्षा अनुमति संबंधी १०१ आवेदन शामिल थे। विकासखंड राजनांदगांव से प्राप्त ३६, डोंगरगढ़ से प्राप्त ९, डोंगरगांव से प्राप्त ४ एवं छुरिया से प्राप्त ५ आवेदनों का विकासखंड स्तर पर कुल ५४ प्रकरणों का निराकरण किया गया। निराकरण किया गया। जिला स्तर के आवेदन का निराकरण ७ दिवस के भीतर नियमानुसार जांच कर किया जाएगा तथा ४७ आवेदनों को संयुक्त संचालक एवं लोक शिक्षण संचालनालय को निराकरण के लिए प्रस्ताव प्रेषित किया जाएगा।

अपने दोस्तों को शेयर करें :
error: Content is protected !!