मोदी गारंटी को सौ दिनों में पूरा करने वाले लाडले मुख्यमंत्री कल शहर में

अपने दोस्तों को शेयर करें :

राजनांदगांव। भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार संतोष पाण्डेय के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय कल दिनांक 22 मार्च को राजनांदगाँव व डोंगरगांव में विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन में शिरकत कर भाजपा प्रत्याशी की जीत सुनिश्चित करेंगे। वे इस दौरान कार्यकर्ताओं के साथ विभिन्न मुद्दों पर चर्चा करेंगे व सम्मेलन को संबोधित कर सभी के साथ भोजन भी करेंगे।
भाजपा मीडिया सेल द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री श्री साय सुबह 11 बजे राजनांदगांव विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ताओं के सम्मेलन को स्थानीय शिवनाथ वाटिका में संबोधित करेंगे। इस सम्मेलन में भाजपा राजनांदगाँव मंडल के उत्तर-दक्षिण व ग्रामीण मंडलों के कार्यकर्ता उपस्थिति रहेंगे, इसके बाद श्री साय डोंगरगाँव जाएंगे, यहां भी वे विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन में भाग लेंगे, फिर वे नदियामठ जाकर संतों का दर्शन प्राप्त कर उनका आशीर्वाद लेंगे। सम्मेलन की तैयारियों को जिला भाजपा ने अंतिम रूप प्रदान कर दिया हैं। तैयारियों के सिलसिले में कार्यकर्ताओ की बैठके दोनों विधानसभा क्षेत्रों मे हो चुकी हैं। इस हेतु आवश्यक जिम्मेदारियों का बटवारा भी किया जा चुका हैं।
जिला भाजपा अध्यक्ष रमेश पटेल, लोकसभा चुनाव संयोजक मधुसूदन यादव, सहसंयोजक नीलू शर्मा व दिनेश गांधी तैयारियों का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए व बूथ व शक्ति केंद्र स्तरीय कार्यकर्ताओ को सम्मेलन मे उपस्थित होने का आग्रह किया हैं। शहर दक्षिण मण्डल के अध्यक्ष तरुण लहरवाणी, उत्तर मंडल के अध्यक्ष अतुल रायजादा, ग्रामीण मंडल के अध्यक्ष रोहित चंद्राकार ने सम्मेलन को सफल बनाने के लिए सक्रिय है। उल्लेखनीय है कि विधानसभा सम्मेलन में पार्टी के प्रत्येक मतदान केंद्रों के कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे। साथ ही विष्णु देव साय सरकार के सौ दिन भी पूरे होने जा रहे हैं, मात्र सौ दिनों की सत्ता में ही मुख्यमंत्री श्री साय ने अपने नेतृत्व का लोहा मनवाते हुए मोदी गारंटी के तहत विधानसभा चुनाव में की गई अधिकांश घोषणाओं को पूरा करने के कारण आम लोगों में लोकप्रिय हो चुके हैं, इसलिए उनके आगमन से कार्यकर्ता उत्साहित हैं।

अपने दोस्तों को शेयर करें :
error: Content is protected !!