जोरातराई में नवनिर्मित मंच-सह शेड का लोकार्पण

अपने दोस्तों को शेयर करें :

➡️ शीला टाकेश सिन्हा ने किया उद्घाटन, रंगारंग डांस कार्यक्रम ने बांधा समां

राजनांदगांव।

समीपस्थ ग्राम जोरातराई में ग्रामीणों की सुविधा और सांस्कृतिक आयोजनों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से नवनिर्मित मंच-सह-शेड का गरिमामय समारोह में लोकार्पण किया गया। जिला पंचायत सभापति श्रीमती शीला टाकेश सिन्हा ने फीता काटकर नवनिर्मित मंच का लोकार्पण किया। लोकार्पण के पश्चात इसी मंच पर रंगारंग रिकॉर्डिंग डांस कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें कलाकारों ने अपनी आकर्षक प्रस्तुतियों से उपस्थित ग्रामीणों का मनोरंजन किया। कार्यक्रम को लेकर गांव में उत्साह और उल्लास का माहौल रहा।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत राजनांदगांव की सभापति श्रीमती शीला टाकेश सिन्हा उपस्थित रहीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता जनपद पंचायत राजनांदगांव की उपाध्यक्ष श्रीमती अनिता डिगेन्द्र सिन्हा ने की। विशेष अतिथि के रूप में जनपद पंचायत सभापति श्री साकेत वैष्णव, भाजपा तिलई मंडल अध्यक्ष श्री परदेशी सोनबोईर, भाजपा घुमका मंडल के पूर्व अध्यक्ष श्री महेश यादव तथा तिलई मंडल महामंत्री श्री राकेश साहू उपस्थित रहे। इस अवसर पर अतिथियों ने नवनिर्मित मंच-सह-शेड को ग्रामवासियों के लिए उपयोगी सौगात बताते हुए कहा कि गांव में इस प्रकार के निर्माण कार्य होने से सामाजिक, सांस्कृतिक एवं धार्मिक आयोजनों को बेहतर स्थान उपलब्ध होता है। गांव में होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों, बैठकों और सार्वजनिक आयोजनों के लिए यह मंच महत्वपूर्ण साबित होगा। ऐसे विकास कार्यों से ग्रामीणों को सुविधाएं मिलती हैं और गांव में सामूहिक गतिविधियों को भी प्रोत्साहन मिलता है।

अपने दोस्तों को शेयर करें :
error: Content is protected !!