महाकाल चंद्रमौलेश्वर पालकी में नगर भ्रमण करेंगे

अपने दोस्तों को शेयर करें :

महाकाल मंदिर में होगा महारूद्राभिषेक, भस्म आरती भी

राजनांदगांव । जिला मुख्यालय से सात किलोमीटर दूर सिंघोला स्थित महाकाल मंदिर में महाशिवरात्रि पर्व की तैयारी जोरशोर से चल रही है। महाकाल का रूद्राभिषेक होगा और भस्म आरती होगी। महापूजा के बाद

महाकाल चंद्रमौलेश्वर रूप में पालकी में नगर भ्रमण करेंगे। महाकाल सेना के संयोजक एवं युवा समाजसेवी पवन डागा ने बताया कि मंदिर में दो दिन 8 व 9 मार्च को महापूजा होगी। आठ मार्च को 2.30 बजे भगवान महाकाल का महारूद्राभिषेक, सुबह 4 बजे बाबा को भस्म।

अर्पण व अरती एवं सुबह 5 बजे श्रृंगार आरती होगी। दोपहर 3 बजे महाकाल चंद्रमौलेश्वर पालकी में नगर भ्रमण करेंगे। शाम 7 बजे संध्या आरती होगी। रात्रि 9 बजे से महारूद्राभिषेक (प्रातः 4 बजे तक) सुबह 5 बजे बाबा का सेहरा दर्शन होगा। श्री डागा ने बताया कि नौ मार्च को दोपहर 2 बजे भस्म आरती होगी। विदित हो कि साल में एक ही दिन दोपहर में भस्म आरती होती है। महाकाल सेना के संरक्षक राजू डागा ने सभी शिवभक्तों से कार्यक्रम में उपस्थिति की अपील की है।

अपने दोस्तों को शेयर करें :
error: Content is protected !!