मवेशी धर-पकड अभियान में निगम की टीम ने पकड़े 9 मवेशी

अपने दोस्तों को शेयर करें :

राजनांदगांव। पशु मालिकों की लापरवाही से मवेशी निगम सीमाक्षेत्र के चौक-चौराहों में घुमते एवं बैठे रहते है, जिससे यातायात बाधित होती है एवं दुर्घटना की संभावना बनी रहती है, जो आमजनों के साथ ही पशुओ के लिये भी घातक है। क्योंकि दुर्घटना से मवेशी घायल हो जाते है, कई मवेशियों की मृत्यु भी हो जाती है। दुर्घटना से बचाने नगर निगम द्वारा मवेशी धर पकड़ अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत आज चौक-चौराहों में 9 घुमंतु एवं बैठे मवेशी पकड़कर रेवाडीह कांजी हाउस पहॅुचाया गया।
मवेशियों को पकड़ने कलेक्टर संजय अग्रवाल द्वारा दिये गये निर्देशानुसार निगम आयुक्त अतुल विश्वकर्मा ने उपायुक्त मोबिन अली के नेतृत्व में नगर निगम की टीम गठित की है। गठित टीम द्वारा मेवशी धर-पकड़ अभियान चलाकर मवेशी मालिकों को मवेशी बांधकर रखने समझाईश दी जा रही है, समझाईश उपरांत भी कुछ मवेशी मालिक अभी भी मवेशी खुला छोड़ देते है, उन पर अब अर्थदंड अधिरोपित कर मवेशी छोड़ने की कार्यवाही की जाती है। गत सप्ताह गोकुल नगरवासियों की भी बैठक लेकर मवेशी सड़क में नहीं छोड़ने समझाईश दी गयी थी।
नगर निगम की घुमन्तु मवेशियों को पकड़ने गठित टीम चौक-चौराहों से घुमंतु मवेशियों को पकड़ने की कार्यवाही कर रही है। इसी कडी में आज जय स्तंभ चौक, गुरूद्वारा रोड व चौक, महावीर चौक, जीई रोड, राम दरबार के पास से 9 घुमंतु एवं बैठे मवेशियों को पकड़कर रेवाडीह कांजी हाउस में रखा गया है एवं उन्हें छोड़ने पर 570-570 रूपये संबंधित से अर्थदंड लेकर मवेशी छोड़ा जायेगा।
आयुक्त श्री विश्वकर्मा ने दुर्घटना से बचने मवेशी मालिक अपने जानवर को निर्धारित स्थल में बांध कर रखने तथा चौक-चौराहों व सड़कों पर घुमने पशुओं को खुला न छो¸डने की अपील की है। अपालन की स्थिति में मवेशी मालिकों के उपर कार्यवाही करते हुये अर्थदंड अधिरोपित किया जायेगा।

अपने दोस्तों को शेयर करें :
error: Content is protected !!