पार्षद छाबड़ा पहले अपने वार्ड पर ध्यान दें : अमितेश झा

अपने दोस्तों को शेयर करें :

राजनांदगांव। भारतीय जनता युवा मोर्चा के शहर मंत्री अमितेश झा ने कहा कि डॉ. रमन सिंह पर सवाल उठाने वाले कांग्रेस कमेटी के शहर अध्यक्ष व पार्षद छाबड़ा पहले अपने वार्ड पर ध्यान दें। कई बार के पार्षद होने के बावजूद वार्डवासियों उनसे निराशा हैं। पूर्व सांसद अभिषेक सिंह की जनता की निःस्वार्थ भाव से सेवा कर रहे हैं, उनकी जनसेवा पर टिप्पणी कर छाबड़ा ने राजनीतिक प्रपंच का उदाहरण पेश किया है।
भाजयुमो के शहर मंत्री अमितेश झा ने बताया कि शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कुलबीर सिंह छाबड़ा को पहले अपने वार्ड के विकास पर ध्यान देना चाहिये। वार्ड में पानी की समस्या हो या नाली के निकासी या निर्माण हो, इन सब चीजों पर पहले श्री छाबड़ा को ध्यान देने की जरुरत है। झा ने बताया कि वार्ड नंबर 25 शीतला माता वार्ड में किसी भी प्रकार का कोई विकास कार्य कांग्रेस शासन काल में व पिछले पांच वर्ष के कार्यकाल व वर्तमान में नहीं किया गया है।

अपने दोस्तों को शेयर करें :
error: Content is protected !!