डोंगरगढ़ मंदिर आने वाले तीर्थयात्रियों को मिला दीपावली का उपहार, मंदिर के सामने ब्रिज को मिली शासन की स्वीकृति

अपने दोस्तों को शेयर करें :

राजनांदगांव। डोंगरगढ़ शहर की ओर जाने वाले भारी वाहन वर्तमान में नीचे मंदिर के सामने से होकर शहर की ओर पुराने कॉलेज ओवर ब्रिज से होकर निकलते हैं और नीचे मंदिर में दर्शनार्थियों का आवागमन हमेशा बना रहता है, जिसके कारण भारी वाहनों के आवागमन से दुर्घटना की आंशका बनी रहती है और इसके साथ ही अंडर ब्रिज में भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित होने से एवं कोई दूसरा विकल्प न होने के कारण सभी भारी वाहनों को नीचे मंदिर के सामने से होकर शहर की ओर जाना पड़ता है।
इस संबंध में विधानसभा अध्यक्ष और राजनांदगांव विधायक डॉ. रमन सिंह के प्रयास से वाई शेप ब्रिज के कार्य को शीघ्र क्रियान्वित कराने के लिए विभाग से २१ करोड़ रुपए की राशि को स्वीकृति दिलवाई है। इस पूरे विषय पर डोंगरगढ़वासियों ने विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह का आभार जगाया है और डोंगरगढ़ आने वाले तीर्थयात्रियों की तरफ से उन्हें शुभकामनाएं व्यक्त की हैं।

अपने दोस्तों को शेयर करें :
error: Content is protected !!