वैशाली नगर खंडेलवाल कॉलोनी में गरबा महोत्सव की धूम, महा आरती और कन्या भोज का आयोजन

अपने दोस्तों को शेयर करें :

राजनांदगांव। वैशाली नगर के खंडेलवाल कॉलोनी में इस वर्ष का गरबा महोत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है। यह महोत्सव कॉलोनी वासियों के लिए विशेष महत्व रखता है, क्योंकि यह इसका सातवां वर्ष है। चार दिवसीय इस गरबा उत्सव में हर दिन एक नई थीम पर प्रस्तुतियां दी जा रही हैं, जिससे महोत्सव की रौनक और भी बढ़ गई है।

गुरुवार को महा गरबा का विशेष आयोजन हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में लोग उपस्थित हुए और महा आरती में शामिल हुए। इसके अलावा, 11 तारीख को सामूहिक कन्या भोज और भंडारे का आयोजन किया जाएगा, जिसमें कॉलोनी के सभी वासी शामिल होंगे।

इस आयोजन को सफल बनाने में कॉलोनी के वरिष्ठ मुख्य संरक्षक अश्वनी ठाकुर, मनीष शर्मा, आशीष वैष्णव, विक्की साहू और महिला मंडल का विशेष योगदान रहा।

अपने दोस्तों को शेयर करें :