राज्यपाल रमेन डेका ने डोंगरगढ़ में माँ बम्लेश्वरी की पूजा-अर्चना की

अपने दोस्तों को शेयर करें :

राजनांदगांव। राज्यपाल रमेन डेका ने आज डोंगरगढ़ पहुंचकर माँ बम्लेश्वरी की पूजा-अर्चना की। उन्होंने माँ बम्लेश्वरी से प्रदेशवासियों की खुशहाली, उन्नति व सुख-समृद्धि के लिए प्रार्थना की। इस अवसर पर राज्यपाल के सुपुत्र स्वप्ननीलव डेका एवं परिजन भी उपस्थित थे। उन्होंने भी राज्यपाल के साथ माँ बम्लेश्वरी की आराधना की। राज्यपाल ने ज्योति कलश के दर्शन किए एवं हवन कुण्ड की पूजा की। इस अवसर पर राज्यपाल रमेन डेका को कलेक्टर संजय अग्रवाल एवं पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग ने पर्यटन विभाग द्वारा प्रकाशित काफी-टेबल बुक भेंट की। इस अवसर पर आईजी दीपक झा, पुलिस अधीक्षक पीटीएस प्रशिक्षण गजेन्द्र सिंह, अपर कलेक्टर सीएल मारकण्डेय, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल शर्मा, एसडीएम डोंगरगढ़ मनोज मरकाम, माँ बम्लेश्वरी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष मनोज अग्रवाल, उपाध्यक्ष अनिल गट्टानी, सह सचिव बबलू शांडिल्य, कोषाध्यक्ष चंद्रप्रकाश मिश्रा, ट्रस्ट के अन्य सदस्य सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

अपने दोस्तों को शेयर करें :
error: Content is protected !!