शक्तिधाम महाकाली मंदिर में पंचमी पर मां का मनोरम श्रृंगार

अपने दोस्तों को शेयर करें :

राजनांदगांव। शहर के बाबुटोला वार्ड नंबर 1 में स्थित शक्तिधाम मां महाकाली मन्दिर में शारदीय नवरात्र का पर्व भक्तिमय वातावरण में हर्षोल्लास से मनाया जा रहा है। इस वर्ष मंदिर में 51 मनोकामना ज्योतिकलश प्रज्ज्वलित किया गया है। आज पंचमी के अवसर पर मां महाकाली का मनमोहक श्रृंगार किया गया। साथ ही छत्तीसगढ़ी व्यंजनों से माता को 56 भोग लगाया गया, वहीं संध्या महाआरती पश्चात माता का जगराता आयोजित कार्यक्रम किया गया।
मंदिर के प्रमुख हरीश यादव ने बताया कि मां महाकाली की दर्शन करने प्रतिदिन श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। आज पंचमी के अवसर पर मां काली का मनमोहक श्रृंगार किया गया। वहीं मां काली को छत्तीसगढ़ी 56 व्यंजनों जैसे ठेठरी, खुरमी, अईरसा, फरा, चीला, अंगाकर रोटी जैसे पकवानों व साग-भाजी से भोग लगाया गया, ये सभी पकवान व्यंजन मंदिर समिति के सदस्यों द्वारा स्वयं तैयार किया गया, जो दर्शनार्थियों के बीच चर्चा बनी रही। दर्शकों ने इस प्रकार के छतीसगढ़ी व्यंजनों की 56 भोग की खूब सराहना की। संध्या महाआरती पश्चात माता का जगराता किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में भक्त माता की भक्तिमय सुमधुर भजन में मग्न झूमते रहे।

अपने दोस्तों को शेयर करें :
error: Content is protected !!