मां बम्लेश्वरी देवी के दरबार में नीलू शर्मा ने की विशेष पूजा

अपने दोस्तों को शेयर करें :

*मां बम्लेश्वरी देवी डोंगरगढ़ में नीलू शर्मा ने पूरे देश और प्रदेश के लिए की प्रार्थना*

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता और पूर्व राज्य मंत्री नीलू शर्मा ने नवरात्रि के दूसरे दिन मां बम्लेश्वरी देवी डोंगरगढ़ में विशेष पूजा अर्चना की। उनके साथ भाजपा के कई प्रमुख कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे, जिनमें प्रिंस कक्कड़, कृष्णा तिवारी, जसमीत बन्नोआना, अखिलेश गढ़वाल, गिरीश साहू और पप्पू नामदेव प्रमुख रूप से शामिल थे।

इस अवसर पर नीलू शर्मा ने कहा कि नवरात्रि के पावन पर्व पर मां बम्लेश्वरी के दर्शन करने से आत्मिक शांति और शक्ति प्राप्त होती है। उन्होंने प्रदेश और देश की सुख-समृद्धि की कामना भी की। भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद सभी ने मां के जयकारे लगाए और भक्तिमय माहौल में श्रद्धालुओं के साथ जुड़े।

डोंगरगढ़ स्थित मां बम्लेश्वरी देवी का मंदिर छत्तीसगढ़ के प्रमुख धार्मिक स्थलों में से एक है, जहां हर वर्ष नवरात्रि में हजारों श्रद्धालु माता के दर्शन के लिए आते हैं।

अपने दोस्तों को शेयर करें :