शक्ति, साहस और अच्छाई की ओर प्रेरित करती है माँ दुर्गा : जगजीत सिंह भाटिया

अपने दोस्तों को शेयर करें :

छुरिया। खुज्जी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम बैरागीभेड़ी और ग्राम केकतीटोला में क्वांर नवरात्रि के पावन पर्व पर ग्राम बैरागीभेड़ी टिपागढ़ मंदिर व ग्राम केकतीटोला में मां दुर्गा प्रतिमा स्थापना पर श्री भाटिया ने ज्योत प्रज्ज्वलित किया। इस अवसर पर मुख्य रूप से संजय सिन्हा महामंत्री, किशोर यादव अन्य पिछड़ा वर्ग मोर्चा महामंत्री, श्रीमती तीजन बाई मानिकपुरी जनपद सदस्य, भुखन धनकर युवा मोर्चा महामंत्री उपस्थित रहे। श्री भाटिया ने आगे कहा कि दुर्गा नवरात्रि में माता दुर्गा की पूजा व उपासना की जाती है, जो शक्ति और साहस की प्रतीक है। नौ दिनों तक माता की अलग-अलग रूपों में उनकी पूजा की जाती है। गरबा डांडिया रास जैसे नृत्य किये जाते है और कुछ लोग उपवास भी रखते है, हिंदूओं का नवरात्रि एक महत्वपूर्ण त्यौहार है, जो नौ रातों व दस दिनों तक चलता है अच्छाई पर बुराई की जीत, जिन्होंने महिसासुर नामक राक्षस को पराजित किया था, जिसे दशहरा उत्सव के रूप में मनाया जाता है।
इस अवसर पर ग्राम बैरागीभेड़ी से हेतराम साहू, संतोष गजपल्ल, गोपेंद्र राव, प्रेमलाल साहू, धन्नू धनकर एवं ग्राम केकतीटोला से पेमेन्द्र यादव, मंगलू परतेती, शंकर मानिकपुरी सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासीगण उपस्थित थे।

अपने दोस्तों को शेयर करें :
error: Content is protected !!