तरुण लहरवानी बने मंडल अध्यक्ष से विधायक प्रतिनिधि

अपने दोस्तों को शेयर करें :

तरुण लहरवानी बने मंडल अध्यक्ष से विधायक प्रतिनिधि

राजनांदगांव: नगर पालिक निगम राजनांदगांव की सामान्य सभा की आगामी बैठक के लिए श्री तरुण लहरवानी को विधायक प्रतिनिधि नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति उनके मंडल अध्यक्ष के रूप में किए गए उत्कृष्ट कार्यों और जनता के प्रति उनकी निष्ठा को ध्यान में रखते हुए की गई है।

लहरवानी की इस नियुक्ति से क्षेत्र के विकास कार्यों में गति आने की उम्मीद है। विधायक प्रतिनिधि के रूप में उनकी जिम्मेदारी होगी कि वह जनसमस्याओं को विधायक के समक्ष प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करें और उनके समाधान के लिए पहल करें।

इस अवसर पर शहर के कई गणमान्य नागरिकों और कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

अपने दोस्तों को शेयर करें :