दिव्यांगजन हेतु निःशुल्क बस का हुआ शुभारंभ

अपने दोस्तों को शेयर करें :

राजनांदगांव। कलेक्टर संजय अग्रवाल के प्रयासों से सीआरसी राजनांदगांव में दिव्यांगजन एवं उनके अभिभावकों के लिए सभी प्रकार थेरेप्यूटिक सर्विस प्राप्त करने हेतु निःशुल्क बस (दिव्य रथ) की सुविधा प्रारंभ की गई हैं। दिव्य रथ बस राजनांदगांव के सभी दिव्यांगजनों की सुविधा हेतु निःशुल्क संचालित किया जाएगा। यह बस प्रतिदिन सीआरसी सेंटर से पेंड्री-सोमनी और सीआरसी सेंटर तक निर्धारित समय-सारणी अनुसार संचालित होगी। निःशुल्क बस (दिव्य रथ) सुविधा से सभी दिव्यांगजन एवं उनके अभिभावकों, सीआरसी के विद्यार्थियों एवं कर्मचारियों को सुविधा मिलेगी।

अपने दोस्तों को शेयर करें :
error: Content is protected !!