
राजनांदगांव 11 सितम्बर। अत्यधिक वर्षा के कारण मोहारा नदी में आई बाढ़ से प्रभावित वार्ड मोहारा, सिंगदई, मोहड़ और हल्दी का आज महापौर श्रीमती हेमा सुदेश देशमुख, कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल एवं निगम आयुक्त श्री अभिषेक गुप्ता ने निरीक्षण कर बाढ पीडित परिवारों को सुरक्षित स्थान पहॅुचाने एवं खाने पीने की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश तकनीकी अधिकारियोें को दिये। कलेक्टर ने कहा कि बाढ़ का पानी कम होने तक बाढ़ पीडितों को सुरक्षित स्थान स्कूल, सामुदायिक भवन में रखे एवं उनके लिये नाश्ता, खाने पीने के अलावा सोने बैठने की पर्याप्त व्यवस्था करने आयुक्त श्री गुप्ता को निर्देशित किये।
महापौर श्रीमती देशमुख,कलेक्टर श्री अग्रवाल एवं आयुक्त श्री गुप्ता,नेता प्रतिपक्ष श्री किशुन यदु, जल विभाग के प्रभारी सदस्य श्री सतीष मसीह, पार्षद श्री केवल साहू, श्री गगन आईच, पूर्व पार्षद श्री अवधेष प्रजापति, पार्षद प्रतिनिधि श्री आशीष डोंगरे एवं तकनीकि अधिकारियों के साथ बाढ प्रभावित वार्डो में अलग अलग वार्ड का मुआयना कर वार्ड के स्कूल एवं सामुदायिक भवन में बाढ पीडितो को ठहराने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि इनके खाने पीने तथा सोने के लिये बिस्तर की व्यवस्था करने कार्यपालन अभियंता श्री यू.के.रामटेके को निर्देशित किये। उन्होंने चारो वार्ड मे जाकर जायजा लेने के उपरांत बाढ पीडितों से चर्चा कर कहा कि अत्यधिक वर्षा के कारण शिवनाथ नदी का जल स्तर बढने पर बाढ की स्थिति निर्मित हो रही है। अतः आप लोग सुरक्षित स्थान स्कूल एवं सामुदायिक भवन में ठहरे, वहॉ आप लोगों के लिये पर्याप्त व्यवस्था की जावेगी।
महापौर श्रीमती देशमुख, कलेक्टर श्री अग्रवाल एवं आयुक्त श्री गुप्ता ने पीडित परिवारों से सामुदायिक भवन एवं स्कूल में जाकर उनके खाने पीने एवं सोने की व्यवस्था के संबंध में चर्चा कर कहा कि जबतक बाढ की स्थिति समान्य नहीं हो जाती, तबतक आप लोग यही रहे। उन्होंने अधिकारियों से भी कहा कि इनकी सुरक्षा एवं राहत में किसी प्रकार की असावधानी नहीं होनी चाहिये। उन्होंनें मोहारा फिल्टर प्लांट का निरीक्षण कर वहा भी आवश्यक व्यवस्था करने एवं सावधानी बरतने के निर्देश दिये।


