आदतन अपराधी चाकू लहराते दबोचा गया

अपने दोस्तों को शेयर करें :

राजनांदगांव। पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा, नगर पुलिस अधीक्षक पुष्पेंद्र नायक के मार्गदर्शन में थाना क्षेत्र में फरार आरोपी गिरफ्तारी वारंटी, स्थायी वारंटी एवं अवैध शराब-जुआ-सटटा के विरुद्ध व गणेश पर्व के मद्देनजर कार्यवाही के निर्देशन पर थाना बसंतपुर इंचार्ज प्रभारी नरेश कुमार सार्वा द्वास टीम गठित कर लागातार थाना क्षेत्र में भ्रमण किया गया। भ्रमण के दौरान मुखबीर के सूचना के आधार पर दिनांक 08.09.2024 को आरोपी प्रदीप पटेल स्व. जोहन पटेल, उम्र 22, निवासी रानी सागर पारा, राजनांदगांव, थाना-बसंतपुर का रहने वाला अपने घर के सामने रानी सागर पास में अपने हाथ में लेकर आने-जाने वाले लोगों को डराने धमकाने पर उनके विरूद्ध आर्म्स एक्ट की धारा 25, 27 के तहत कार्यवाही कर न्यायायिक रिमांड पर भेजा गया। उक्त कार्यवाही में बी-09 पेट्रोलिंग स्टाफ, प्रधान आरक्षक राजेश परिहार, आरक्षक राजेश बंदेश्वर, आरक्षक रामचरण साहू की भूमिका सराहनीय रही।

अपने दोस्तों को शेयर करें :
error: Content is protected !!