राजनांदगांव अंकित बालाजी श्रीवास्तव
भाजपा के पूर्व सांसद अभिषेक सिंह लगातार दो दिनों से भेंट-मुलाकात कार्यक्रम चला रहे हैं, जिसमें लोग अपनी समस्याएं लेकर उनके पास पहुंच रहे हैं। राजनांदगांव में आयोजित इस जनसंपर्क कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग हिस्सा ले रहे हैं और अपनी समस्याओं को लेकर अभिषेक सिंह से मदद की उम्मीद कर रहे हैं।
इस भेंट-मुलाकात के दौरान अभिषेक सिंह ने लोगों को आश्वासन दिया कि वे उनकी समस्याओं को जल्द से जल्द हल करने का प्रयास करेंगे। जनता की समस्याओं को सुनने के साथ ही वे अपने सुझाव भी दे रहे हैं, जिससे क्षेत्र के विकास को गति मिल सके।

