अज्ञात 100 बल्क लीटर महुआ शराब जप्त

अपने दोस्तों को शेयर करें :

राजनांदगांव। कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी संजय अग्रवाल के निर्देशानुसार जिले में अवैध शराब विक्रेताओं, भण्डारण व अवैध रूप से मदिरापान कराने वालों एवं परिवहनकर्ताओं के विरूद्ध धर-पकड़ अभियान के तहत लगातार कार्रवाई की जा रही है। सहायक आयुक्त आबकारी यदुनंदन राठौर ने बताया कि आबकारी विभाग की टीम द्वारा खरकाटोला नाला के पास अज्ञात 100 बल्क लीटर हाथ भट्टी कच्ची महुआ शराब आबकारी एक्ट के तहत जप्त किया गया। कार्रवाई में आबकारी उप निरीक्षक उज्जवल कुमार सूत्रधर, हमराह स्टॉफ जर्नादन प्रसाद पाण्डेय, नागेश निषाद, भोजराज बंजारे शामिल थे।
कलेक्टर संजय अग्रवाल ने सभी वृत्त प्रभारियों को वृत्त क्षेत्र में लगातार गश्त करने तथा अवैध मदिरा विक्रय के विरूद्ध प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। सहायक आयुक्त आबकारी ने बताया कि जिले में अवैध मदिरा विक्रेताओं, भण्डारण एवं परिवहन करने वालों पर लगातार कार्रवाई जारी रहेगी। अवैध मदिरा विक्रय के रोकथाम के लिए होटलों, ढाबों एवं मदिरा दुकानों का लगातार निरीक्षण किया जा रहा है।

अपने दोस्तों को शेयर करें :
error: Content is protected !!