तलवार दिखाकर जान से मारने दी धमकी, 4 आरोपियों को भेजा गया जेल

अपने दोस्तों को शेयर करें :

राजनांदगांव। पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग के निर्देश एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा तथा पुलिस अनुविभागीय अधिकारी डोंगरगांव दिलीप सिंह सिसोदिया राजनांदगांव के मार्गदर्शन एवं थाना प्रभारी डोंगरगांव निरीक्षक उपेन्द्र कुमार शाह के नेतृत्व में थाने में 4 अगस्त को प्रार्थी ने जबानी रिपोर्ट दर्ज कराया कि 5 लोगों के द्वारा मिलकर आपसी रंजिश को लेकर बाहर से लोग बुलाकर तलवार दिखाकर हाथ-मुक्का से मारपीट किये है, जिससे चोंटें आई के रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 199/2024, धारा-296, 118 (1), 190, 191 (2), 191 (3) बीएनएस 25, 27 आर्म्स एक्ट का अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया। त्वरित कार्यवाही करते हुये आरोपियों का पता-तलाश कर पकड़ा गया। आरोपी के कब्जे से 1 नग तलवार जप्त किया। आरोपियों छन्नुलाल खरे पिता रामेश्वर खरे, उम्र-25 वर्ष, टीकम खरे पिता रामेश्वर दास खरे, उम्र-20 साल, दोनों निवासी ग्राम कोनारी, थाना-डोगरगांव, करण भारती पिता घनश्याम भारती, उम्र-20 साल, सुखचंद भारती पिता पृथ्वीराज भारती, उम्र 18 वर्ष 2 माह दोनों निवासी ग्राम बांकल, थाना लालबाग के द्वारा दिनांक घटना समय को धारा सदर का घटना कारित करना स्वीकार करने से दिनांक 6 अगस्त को गिरफ्तार कर 7 अगस्त को ज्युडिशियल रिमांड पर भेजा गया है। उक्त कार्यवाही में थाना डोंगरगाव का विशेष भूमिका रही है।

अपने दोस्तों को शेयर करें :
error: Content is protected !!