राजनांदगांव। वार्ड नंबर 18, ममता नगर गली नंबर-5 निवासी प्रीति चिर्वतकर पति प्रशांत चिर्वतकर का 25 जुलाई दिन गुरुवार को कार्डियक अटैक से निधन हो गया, उनकी अंतिम यात्रा निवास स्थान से निकाली गई। अंतिम यात्रा में परिजन, मोहल्लेवासी, सामाजिक बंधु शामिल हुए। उनका अंतिम संस्कार लखोली मुक्तिधाम में तकरीबन शाम 4रू00 किया गया। वे बालोद जिले के गुंडरदेही तहसील में नायब तहसीलदार थीं। वे ममता नगर निवासी रजनीकांत चिर्वतकर की भाई बहू थीं।

