कार चोरी के दो आरोपी को पुलिस ने धर दबोचा

अपने दोस्तों को शेयर करें :

राजनांदगांव। प्रार्थी मनदीप सिंग के द्वारा दिनांक 20 जुलाई 2024 को रिपोर्ट दर्ज कराया कि इसके निवास स्थान नीलगिरी पार्क, राजनांदगांव टीव्हीएस शो रूम के पास पार्किंग से फारचुनर कार क्रमांक सीजी 08-एके 0011 को कोई अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर ले गया है। रिपोर्ट पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ थाना बसंतपुर के अपराध क्रमांक 333/2024 धारा 303 (2) बीएनएस कायम कर विवेचना में लिया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए एवं शहर में नकबजनी एवं वाहन चोरी की रोकथाम के लिए पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा, नगर पुलिस अधीक्षक पुष्पेन्द्र नायक राजनांदगांव के द्वारा एक टीम गठित कर त्वरित कार्यवाही करने के निर्देश पर थाना प्रभारी बसंतपुर सत्यनारायण देवांगन, उप निरीक्षक देवादास भारती के नेतृत्व में टीम गठित कर लगातार सोमनी, दुर्ग हाईवे के किनारे लगे सीसीटीव्ही फुटेज का अवलोकन करने पर आरोपी को धमतरी की ओर भागना पाया गया। बाद लगातार आरोपी का पीछा करते धमतरी, जगतारा टोल प्लाजा के सीसीटीव्ही फुटेज का अवलोकन किया, जिसमें आरोपी के द्वारा कार को कांकेर की ओर जाना पाया गया। बाद आरोपी की लगातार कांकेर, केशकाल, कोंडागांव पता-तलाश किया गया। इसी दौरान सूचना मिला कि अज्ञात आरोपी के द्वारा चोरी के कार को नया बस स्टेंड शराब दुकान के पास छुपा कर रखा है। सूचना पर चोरी गये वाहन को जप्त किया गया। वाहन की तलाशी के दौरान आरोपी ओमप्रकाश देवांगन के मोबाईल, आधार कार्ड, पेन कार्ड, ड्रायविंग लाईसेंस बरामद किया गया। बाद आरोपी की पता तलाश की गई। ओमप्रकाश देवांगन से पुछताछ किया गया, जो अपने साथी गोविंद सरोज ऊर्फ राहुल के साथ चोरी करना स्वीकार किया। दोनों आरोपी को गिरफ्तार कर वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी सत्यनारायण देवांगन, उप निरीक्षक देवादास भारती, आरक्षक पारख साहू, आरक्षक मुंजलाल ठाकुर, आरक्षक मोहसिन खान का विशेष योगदान रहा।

अपने दोस्तों को शेयर करें :