राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह कल शहर में आयोजित अनेक कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। इस दौरान वे वृक्षारोपण के कार्यक्रम में भी शामिल होंगे तथा शहर के विभिन्न निर्माण कार्यो का जहां भूमिपूजन करेंगे, वहीं अनेक संपन्न विकास कार्यो का लोकार्पण भी करेंगे। भाजपा मीडिया सेल द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार डॉ. रमन सिंह दोपहर 11.30 बजे विधानसभा अध्यक्ष निवास, शंकर नगर रायपुर से प्रस्थान कर दोपहर 1 बजे ऑडिटोरियम राजनांदगांव पहुंचकर शहर के विभिन्न विकास कार्यो का भूमिपूजन एवं लोकार्पण करेंगे। डा. सिंह दोपहर 2.10 बजे से शाम 05.45 बजे तक विधानसभा अध्यक्ष निवास राजनांदगांव रहेंगे, वे शाम 6 बजे मेडिकल कॉलेज जाकर लायंस क्लब द्वारा आयोजित वृक्षारोपण कार्यक्रम में भाग लेकर रायपुर के लिये प्रस्थान करेंगे।

