बीएससी नर्सिंग प्रवेश परीक्षा रविवार 14 जुलाई को

अपने दोस्तों को शेयर करें :

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल रायपुर द्वारा बीएससी नर्सिंग प्रवेश परीक्षा का आयोजन रविवार 14 जुलाई 2024 को एक पाली में प्रातः 10 बजे से दोपहर 12.15 बजे तक जिला मुख्यालय राजनांदगांव के कुल 6 परीक्षा केन्द्रों में आयोजित की गई है। परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को परीक्षा केन्द्र में फोटोयुक्त प्रवेश पत्र एवं मूल पहचान पत्र के साथ अनिवार्य रूप से उपस्थित होने कहा गया है। परीक्षार्थियों को परीक्षा के एक दिन पूर्व अपने परीक्षा केन्द्रों का अवलोकन करने भी कहा गया हैं।

अपने दोस्तों को शेयर करें :
error: Content is protected !!