छग विधानसभा अध्यक्ष डा. रमन सिंह के शहर में अनेक कार्यक्रम कल

अपने दोस्तों को शेयर करें :

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह का कल शहर आगमन हो रहा है। वे अनेक कार्यक्रमों में भाग लेकर देर शाम रायपुर चले जायेंगे। भाजपा मीडिया सेल द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार डॉ. रमन सिंह दोपहर 11.30 बजे अपने रायपुर स्थित निवास मौलश्री विहार खनिज नगर से दोपहर 11.30 बजे प्रस्थान कर दोपहर 1 बजे राजनांदगांव आयेंगे। वे यहां पुलिस महानिरीक्षक कार्यालय आकर उनके नवीन कार्यालय भवन का उद्घाटन करेंगे तथा शहर में लगे सीसीटीवी कैमरे एवं ट्रैफिक सिग्नल का भी शुभारंभ करेंगे। इसके बाद दोपहर 1.40 बजे पुलिस लाईन आगमन होगा, जहां वे खिलाड़ियों से मुलाकात करेंगे, इसके बाद डॉ. सिंह विधानसभा अध्यक्ष निवास जीई रोड दोपहर 02.30 बजे पहुंचेंगे, जहां वे आम लोगों से मुलाकात कर शाम 4.25 बजे ग्राम बरगा के लिये प्रस्थान करेंगे। वे ग्राम बरगा में पंचायत ट्रेनिंग सेंटर मिशन जल रक्षा का अवलोकन करेंगे, फिर वृक्षारोपण करेंगे तथा संपर्क डिवाइस एवं पाठू लईका पर दीदीयों से चर्चा करेंगे। फिर ग्राम बरगा से रायपुर के लिये प्रस्थान कर जायेंगे।

अपने दोस्तों को शेयर करें :