अपने दोस्तों को शेयर करें :

पटवारियों की हड़ताल 37वें दिन भी जारी, फेडरेशन ने दिया समर्थन

➡️मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर मांगों के निराकरण की उठाई आवाज

राजनांदगांव। अपनी लंबित मांगों को लेकर पटवारी संघ की अनिश्चितकालीन हड़ताल 37वें दिन भी जारी रही। हड़ताल के समर्थन में फेडरेशन के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने भी सहभागिता निभाते हुए पटवारियों की मांगों को जायज बताया।
इस दौरान फेडरेशन की ओर से मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर पटवारियों की लंबित मांगों पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय लेने तथा समस्याओं का निराकरण करने की मांग की गई।
हड़ताल के लंबे समय तक जारी रहने से राजस्व विभाग से जुड़े कार्य प्रभावित हो रहे हैं, जिसका असर आम नागरिकों को भी झेलना पड़ रहा है। ऐसे में आंदोलनरत पटवारियों ने शासन से मांगों पर गंभीरतापूर्वक विचार कर शीघ्र समाधान निकालने की अपील की है।
फेडरेशन ने भी पटवारी संघ को समर्थन देते हुए शासन से संवाद के माध्यम से मांगों का निराकरण करने की अपेक्षा जताई।

अपने दोस्तों को शेयर करें :
error: Content is protected !!