राजनांदगांव। दीपावली पर्व के मद्देनजर जिले में अवैध गतिविधियों और असामाजिक तत्वों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में थाना छुरिया पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर ताशपत्ती से जुआ खेल रहे 11 जुआरियों को रंगे हाथों धर दबोचा। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कुल 36,100 रुपये नगद, मोबाइल फोन और अन्य सामग्रियां जब्त कर उनके विरुद्ध छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत प्रभावी कार्रवाई की है।
यह पूरी कार्रवाई पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव सुश्री अंकिता शर्मा के दिशा-निर्देश, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कीर्तन राठौर के मार्गदर्शन और एसडीओपी डोंगरगढ़ श्री केशरी नंदन नायक के पर्यवेक्षण में की गई है।
पहला मामला: ग्राम कुमर्रा में 6 जुआरी गिरफ्तार
थाना छुरिया पुलिस को 08-09 नवंबर 2026 की दरमियानी रात पेट्रोलिंग के दौरान मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम कुमर्रा छुरिया में कुछ लोग जुआ खेल रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर रेड कार्रवाई की।
मौके पर 6 लोग ताश के 52 पत्तों से ‘काटपत्ती’ गेम में हार-जीत का दांव लगाकर जुआ खेल रहे थे। पुलिस ने घेराबंदी कर सभी को दबोच लिया।
जब्त सामग्री:
आरोपियों के पास से फड़ और कुल 5,100 रुपये नकद, 3 नग मोबाइल फोन (कीमती 11,000 रुपये), ताश के 52 पत्ते, 1 नग प्लास्टिक तिरपाल और 1 नग चार्जेबल बल्ब बरामद किया गया। कुल जप्त मशरूका 16,100 रुपये है। आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 207/2026, धारा-3(2) छग जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की गई है।
गिरफ्तार आरोपी (ग्राम कुमर्रा):
वेदराम साहू पिता परमानंद साहू (30 वर्ष)
कमलेश साहू पिता सोनाऊराम साहू (28 वर्ष)
नेहरू यादव पिता विश्राम यादव (40 वर्ष)
पुरुषोत्तम कुतरे पिता देवसिंह कुतरे (44 वर्ष)
पदुम मंडावी पिता बिसेसर मंडावी (41 वर्ष)
रामकुमार साहू पिता शिवकुमार (37 वर्ष)
दूसरा मामला: ग्राम पंडरामटोला में 5 जुआरी चढ़े हत्थे
इसी रात पेट्रोलिंग के दौरान पुलिस को ग्राम पंडरामटोला में भी जुआ खेले जाने की सूचना मिली। पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए पंडरामटोला में रेड कार्रवाई की, जहाँ 5 लोग ताश के पत्तों से पैसे का दांव लगाकर जुआ खेलते पकड़े गए।
जब्त सामग्री:
आरोपियों के कब्जे से फड़ व पास से 9,400 रुपये नकद, 3 नग मोबाइल फोन (कीमती 10,600 रुपये), ताश के 52 पत्ते और 1 नग प्लास्टिक बोरी बरामद की गई। कुल जप्त मशरूका 20,000 रुपये है। इस मामले में पुलिस ने अपराध क्रमांक 208/2026, धारा-3(2) छग जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध कर कार्रवाई की है।
गिरफ्तार आरोपी (पंडरामटोला व छुरिया निवासी):
शेखर साहू पिता राजकुमार साहू (35 वर्ष, निवासी पंडरामटोला)
मुनवर साहू पिता रामचरण साहू (35 वर्ष, निवासी पंडरामटोला)
धर्मेन्द्र साहू पिता रोहित साहू (40 वर्ष, निवासी पंडरामटोला)
सुनील उइके पिता रामकिशन उइके (46 वर्ष, निवासी पंडरामटोला)
परवेश उर्फ राजा कुरैशी पिता जाहिद कुरैशी (35 वर्ष, निवासी छुरिया)
पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका
क्षेत्र में अवैध गतिविधियों पर नकेल कसने वाली इस बड़ी कार्रवाई को अंजाम देने में थाना प्रभारी निरीक्षक हरिनाथ रावत, प्रधान आरक्षक मनोज साहू, शिशुपाल भालाथरे, तथा आरक्षक फुलेंद्र राजपूत, असवन वर्मा, अर्जुन कुमार, टिकेश्वर सिंह, देवनाथ साहू और ढालसिंह मंडावी की सराहनीय भूमिका रही। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि थाना क्षेत्र में असामाजिक गतिविधियों के खिलाफ इस तरह की सख्त कार्रवाई आगे भी निरंतर जारी रहेगी।





