शांति व्यवस्था भंग करने पर तुमड़ीबोड़ पुलिस की कार्यवाही।

अपने दोस्तों को शेयर करें :


पुलिस चौकी तुमड़ीबोड़, जिला राजनांदगांव (छ.ग.)

🔹 शांति व्यवस्था भंग करने पर तुमड़ीबोड़ पुलिस की कार्यवाही।

🔹 आरोपी के विरुद्ध की गई प्रतिबंधात्मक कार्यवाही।

🔹 धारा 170/126, 135(3) बीएनएसएस के तहत कार्रवाई कर एसडीएम न्यायालय में पेश।

नाम आरोपी – चेकराम वर्मा पिता तुड़कु राम वर्मा उम्र 39 साल पता ग्राम सांगीन कछार पुलिस चौकी तुमड़ीबोड़ जिला राजनांदगांव।

पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव सुश्री अंकिता शर्मा (भा.पु.से.) के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कीर्तन राठौर के मार्गदर्शन एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री आदित्य कुमार (भा.पु.से.) के पर्यवेक्षण में आगामी दीपावली त्यौहार के मद्देनजर क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु लगातार कार्रवाई की जा रही है। प्रार्थी प्रयाग वर्मा पिता टीकम वर्मा उम्र 49 साल निवासी ग्राम सांगीन कछार के द्वारा आरोपी के विरूद्ध पुरानी रंजीश को लेकर आए दिन गाली गलौच कर झगड़ा करने के संबंध में शिकायत प्रस्तुत की गई जिसकी जांच के दौरान आज दिनांक 04.11.2026 को पुलिस के द्वारा आरोपी को मौके पर जाकर समझाइश दिया गया किन्तु आरोपी पुलिस की समझाइश को न मानकर पुलिस बुलाए हो कहकर उग्र होकर पुलिस के समाने प्रार्थी के साथ मारपीट पर उतारू हो गया । संज्ञेय अपराध घटित होने एवं लोक शांति भंग होने की आशंका को देखते हुए पुलिस द्वारा आरोपी को धारा 170 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार कर आरोपी के विरुद्ध धारा 170/126, 135(3) बीएनएसएस के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई कर माननीय एसडीएम न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

उक्त कार्यवाही में चौकी प्रभारी उप निरीक्षक धनीराम नारंगे, प्र.आर.लोकनाथ वर्मा, आर.चंद्रशेखर यादव एवं पुलिस चौकी तुमड़ीबोड़ स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।

अपने दोस्तों को शेयर करें :
error: Content is protected !!