आज दिग्विजय महाविद्यालय, राजनांदगांव में आयोजित ‘युवा संवाद’ कार्यक्रम में युवाओं के उत्साह, जिज्ञासा और विचारों का सार्थक संगम देखने को मिला।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एवं वक्ता के रूप में भाजपा प्रदेश प्रवक्ता श्रीमती शताब्दी पांडे जी एवं जिला भाजपा अध्यक्ष श्री कोमल सिंह राजपूत जी , प्राचार्य श्रीमती सुचित्रा गुप्ता जी की गरिमामयी उपस्थिति रही।
इस अवसर पर महाविद्यालय के युवाओं ने विभिन्न समसामयिक विषयों, शिक्षा, रोजगार, राष्ट्र निर्माण एवं विकसित भारत के संकल्प से जुड़े महत्वपूर्ण सवाल पूछे। वक्ताओं ने युवाओं के सवालों का सहजता एवं विस्तारपूर्वक जवाब देते हुए उनका मार्गदर्शन किया।
युवा संवाद का उद्देश्य केवल विचारों का आदान-प्रदान करना नहीं, बल्कि युवाओं की जिज्ञासाओं को समझना, उनकी सोच को सकारात्मक दिशा देना तथा उन्हें राष्ट्र निर्माण की मुख्यधारा से जोड़ना है।
युवा केवल देश का भविष्य नहीं, बल्कि वर्तमान की सबसे बड़ी शक्ति हैं। उनकी प्रतिभा, ऊर्जा और नवाचार ही विकसित भारत के सपने को साकार करने का आधार हैं।
आइए, युवाओं की आवाज़ को मंच दें, उनके विचारों को नई दिशा दें और मिलकर विकसित भारत के संकल्प को साकार करें।
युवाओं की बात… विकसित भारत के साथ!






