एचपीवी वैक्सीनेशन में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले स्वास्थ्यकर्मी सम्मानित, कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया हौसला

अपने दोस्तों को शेयर करें :

राजनांदगांव। कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित एक विशेष गरिमामयी समारोह के दौरान कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव ने एचपीवी (HPV) वैक्सीनेशन कार्यक्रम के अंतर्गत शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल कर उत्कृष्ट सेवाएं देने वाले चुनिंदा स्वास्थ्यकर्मियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।

समारोह के दौरान कलेक्टर ने स्वास्थ्य विभाग के मैदानी अमले की पीठ थपथपाते हुए उनके समर्पित प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि एचपीवी वैक्सीनेशन महिलाओं में होने वाले सर्वाइकल कैंसर (गर्भाशय ग्रीवा के कैंसर) की रोकथाम की दिशा में एक बेहद महत्वपूर्ण और जीवनरक्षक पहल है। इस अभियान में शत-प्रतिशत उपलब्धि हासिल करने में हमारे स्वास्थ्यकर्मियों की सक्रिय भागीदारी और मेहनत अत्यंत सराहनीय है।

इन स्वास्थ्यकर्मियों को मिला सम्मान
कार्यक्रम के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले जिन स्वास्थ्यकर्मियों को सम्मानित किया गया, उनमें प्रमुख रूप से शामिल हैं:

श्री अनिल बोरकर (सेक्टर असरा)

श्री हर्ष मेश्राम (सेक्टर टप्पा)

श्री हरि कुमार बंजारे (सेक्टर तुमड़ीबोड़)

श्री योगलाल रामटेके (अर्बन डोंगरगांव)

श्री एलके पाल (अर्बन डोंगरगांव)

श्री कांशीराम सिन्हा (बी. चारभांठा)

इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री दुर्गा प्रसाद अधिकारी, अपर कलेक्टर श्री सीएल मारकण्डेय, अपर कलेक्टर श्री प्रेमप्रकाश शर्मा, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) डॉ. नेतराम नवरतन, जिला कार्यक्रम प्रबंधक श्री संदीप ताम्रकार सहित बड़ी संख्या में जिला स्तरीय अधिकारी एवं स्वास्थ्य विभाग के मैदानी अमले के लोग उपस्थित रहे।

अपने दोस्तों को शेयर करें :
error: Content is protected !!