हम यह यात्रा क्यों निकाल रहे हैं ? – लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ!
अराजकता हटाओ यात्रा को जाने -मनोज निर्वाणी
हम यह यात्रा क्यों निकाल रहे हैं ? – लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ!
आज देश में विपक्ष के द्वारा SIR और चुनाव आयोग जैसी संवैधानिक संस्थाओं को लेकर सुनियोजित तरीके से भ्रम और अराजकता फैलाने का प्रयास किया जा रहा है। सड़कों पर आंदोलन और प्रदर्शन कर लोकतंत्र की जड़ों पर प्रहार किया जा रहा है।
हम जनता के बीच सच्चाई रखना चाहते हैं।
चुनाव आयोग का कार्य पूर्ण निष्पक्षता के साथ चुनाव सम्पन्न कराना है। SIR (Special Intensive Revision) का एकमात्र उद्देश्य मतदाता सूची का शुद्धिकरण है – ताकि हर पात्र भारतीय नागरिक का नाम सूची में जुड़े और कोई भी फर्जी व अपात्र नाम सूची से हटे।
लेकिन विपक्ष इस पवित्र लोकतांत्रिक प्रक्रिया को भी अपने राजनीतिक स्वार्थ के लिए जनता को गुमराह करने का हथियार बना रहा है। चुनाव आयोग पर अनर्गल आरोप लगाकर संवैधानिक संस्थाओं को कमजोर करना बंद होना चाहिए।
हमारा स्पष्ट मानना है कि अराजकता फैलाने के बजाय, यदि कोई शिकायत या त्रुटि है तो उसे संवैधानिक और लोकतांत्रिक प्रक्रिया से रखा जाना चाहिए।
इसीलिए हम यह यात्रा निकाल रहे हैं – “लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ!”
हमारा संकल्प है –
- हर पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में रहे।
- किसी भी पात्र मतदाता के साथ अन्याय न हो।
- लोकतंत्र की व्यवस्था और मजबूत हो।
- देश में लोकतंत्र के नाम पर किसी भी प्रकार की अराजकता न फैलने पाए।
मनोज निर्वाणी
उपाध्यक्ष, रानी सूर्यमुखी देवी राजगामी संपदा न्यास, छ.ग. शासन






