
राजनांदगांव। शहर के प्रतिष्ठित दिग्विजय महाविद्यालय में प्राचार्य पद की जिम्मेदारी अब डॉ. अनिल श्रीवास्तव संभालेंगे। उनकी पोस्टिंग दिग्विजय महाविद्यालय के प्राचार्य पद पर की गई है। इस नियुक्ति के साथ ही महाविद्यालय के प्रशासनिक नेतृत्व में बदलाव होगा।
डॉ. अनिल श्रीवास्तव की नियुक्ति को लेकर शिक्षा जगत में चर्चा है। उनके प्राचार्य के रूप में कार्यभार संभालने के बाद महाविद्यालय की शैक्षणिक गतिविधियों एवं प्रशासनिक व्यवस्था को नई दिशा मिलने की उम्मीद है।





