भारतीय जनता पार्टी ने किया ‘लोकतंत्र बचाओ, भीड़तंत्र हटाओ’ अभियान का आगाज

अपने दोस्तों को शेयर करें :

राजनांदगांव। भारतीय जनता पार्टी द्वारा ‘लोकतंत्र बचाओ, भीड़तंत्र हटाओ’ अभियान का आगाज किया गया है। इस अभियान के माध्यम से जनता के बीच पहुंचकर लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा, जन जागरण तथा विपक्ष की कथित नकारात्मक राजनीति को उजागर करने का प्रयास किया जाएगा। अभियान के संचालन के लिए जिला स्तर पर सात आयामों के प्रभारी नियुक्त किए गए हैं। वरिष्ठ भाजपा नेता खूबचंद पारख को जिला टोली का संयोजक बनाया गया है।

जिला भाजपा अध्यक्ष कोमल सिंह राजपूत ने बताया कि भाजपा का आरोप है कि कांग्रेस एवं अन्य विपक्षी दलों द्वारा जंतर-मंतर सहित दिल्ली के विभिन्न स्थानों पर भीड़तंत्र के माध्यम से लोकतांत्रिक व्यवस्था को प्रभावित करने का प्रयास किया जा रहा है। भाजपा का मानना है कि इस प्रकार की राजनीति से देश की छवि प्रभावित होती है। इसी के जवाब में पार्टी ने ‘लोकतंत्र बचाओ, भीड़तंत्र हटाओ’ अभियान प्रारंभ किया है।

उन्होंने बताया कि यह अभियान 5 नवंबर तक चलेगा। इसके अंतर्गत सात अलग-अलग आयामों के माध्यम से समाज के विभिन्न वर्गों तक पहुंच बनाई जाएगी। पदयात्रा, बौद्धिक संवाद, युवा संवाद, छात्र प्रतिस्पर्धा, सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स कवरेज, विशेषांक पत्रिकाओं के प्रकाशन तथा प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए जनता को लोकतंत्र के महत्व और लोकतांत्रिक मर्यादाओं के प्रति जागरूक किया जाएगा।

संपूर्ण अभियान के प्रभारी खूबचंद पारख बनाए गए हैं,
जिला टोली के सदस्य राजेंद्र गोलछा, डिकेश साहू, रमन डोंगरे,रविंद्र वैष्णव प्रशांत कोडापे बनाए गए हैं ।
इसके अलावा सात आयामों के लिए नियुक्त संयोजक इस प्रकार हैं—

  1. पदयात्रा: महापौर मधुसूदन यादव
  2. बौद्धिक संवाद: शशिकांत द्विवेदी
  3. युवा संवाद: सचिन सिंह बघेल
  4. छात्रों की प्रतिस्पर्धा: भरत लाल वर्मा
  5. सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर कवरेज: नीलू शर्मा
  6. विशेषांक पत्रिकाएं: योगेश दत्त मिश्रा
  7. प्रेस कॉन्फ्रेंस: अमर लालवानी

अभियान के प्रभारी खूबचंद पारख ने कहा कि अभियान के माध्यम से पार्टी कार्यकर्ता जन-जन तक पहुंचकर लोकतंत्र की मजबूती, संवैधानिक संस्थाओं के सम्मान तथा लोकतांत्रिक परंपराओं के संरक्षण का संदेश देंगे। उन्होंने सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से अभियान को प्रभावी बनाने और निर्धारित कार्यक्रमों में सक्रिय सहभागिता निभाने का आह्वान किया।

अपने दोस्तों को शेयर करें :
error: Content is protected !!