रिटेल काउंटर्स से बिके गौ मांस की गंभीरता से जांच कर दोषियों पर कार्रवाई हो – हनी ग्रेवाल

अपने दोस्तों को शेयर करें :


राजनांदगांव । गौरी नगर में समाने आए गौ हत्या और गौ मांस की ​ि​बक्री को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री हनी ग्रेवाल ने पूरे नेटवर्क से जुड़े लोगों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। ग्रेवाल ने कहा कि शहर के कई हिस्सों में रिटेल काउंटर्स से गौ मांस ​ि​बक्री की आशंका को अनेदखा नहीं किया जा सकता।
पुलिस ने मामले में जिन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके मोबाइल फोन और कांक्टेक्ट लिस्ट की जांच करें। मोबाइल डाटा खंगाल कर जानकारी जुटाई जाए कि आरोपियों ने गौ मांस की बिक्री किन-किन लोगों को की है। ऐसे लोगों को भी मामले में आरोपी बनाकर सख्त कार्रवाई की जाए। गौ मांस की बिक्री सिर्फ धार्मिक आस्था ही नहीं बल्कि चिकन-मटन सेंटर्स में बिकने वाले मांस की शुद्धता पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। इस हरकत ने बड़ी आबादी को आहत किया हैं। कांग्रेस महामंत्री ने कहा कि बगैर किसी दबाव के पुलिस मामले की बारिकी से जांच करें। पूरे नेटवर्क में शामिल लोगों के नाम उजागर किए जाए। उन पर सख्त कानूनी कार्रवाई हो। ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को शहर में दोहाराया न जा सकें। कांग्रेस महामंत्री हनी ग्रेवाल ने फूड एंड सेफ्टी विभाग के माध्यम से शहर में बिकने वाले मांस और फास्ट फुड काउंटर की भी जांच की मांग की है। उन्होंने ऐसी घटना को लोगों की आस्था के साथ सेहत के लिए भी गंभीर खतरा बताया है।

अपने दोस्तों को शेयर करें :
error: Content is protected !!