छत्तीसगढ़ जन महोत्सव समिति का भव्य आयोजन, स्वास्ति मेहुल जैन की प्रस्तुति से यादगार बनेगी दशहरे की शाम

अपने दोस्तों को शेयर करें :

संस्कारधानी में 20 अक्टूबर को गूंजेगा संगीत का जादू, 61 फीट के रावण का होगा दहन

↔️ मुंबई की एआई तकनीक आधारित आतिशबाजी और स्वास्ति मेहुल जैन की सुरमयी प्रस्तुति से सजेगी विजयादशमी की शाम*

राजनांदगांव। संस्कारधानी राजनांदगांव में विजयादशमी पर्व के अवसर पर छत्तीसगढ़ जन महोत्सव समिति द्वारा 19 अक्टूबर, सोमवार को म्यूनिसिपल स्कूल मैदान में भव्य दशहरा महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। शाम 6 बजे से शुरू होने वाले इस आयोजन में 61 फीट ऊंचे रावण का दहन, मुंबई की एआई जनरेटेड कंप्यूटर तकनीक पर आधारित आतिशबाजी और ख्यातिप्राप्त गायिका स्वास्ति मेहुल जैन की संगीतमय प्रस्तुति मुख्य आकर्षण होगी।
कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, सांसद संतोष पांडेय और महापौर मधुसूदन यादव सहित अन्य विशिष्ट अतिथियों के शामिल होने की संभावना है।
18 वर्षों की परंपरा, 19वें वर्ष में प्रवेश
समिति के अध्यक्ष सौरभ कोठारी ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए बताया कि वर्ष 2008 से प्रारंभ हुआ छत्तीसगढ़ जन महोत्सव आज संस्कारधानी की एक प्रमुख सांस्कृतिक परंपरा बन चुका है। पिछले 18 वर्षों से समिति द्वारा देश के प्रसिद्ध पार्श्व गायकों को आमंत्रित कर शहरवासियों को संगीत और मनोरंजन से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। जनता के स्नेह, सहयोग और समर्थन से यह आयोजन अब अपने 19वें वर्ष में प्रवेश कर रहा है।
उन्होंने बताया कि इस वर्ष विजयादशमी के अवसर पर आधुनिक कंप्यूटर तकनीक से सुसज्जित आतिशबाजी के साथ 61 फीट ऊंचे रावण का दहन किया जाएगा। इसके साथ ही स्वास्ति मेहुल जैन अपनी सुरीली आवाज में भजनों और गीतों की प्रस्तुति देकर कार्यक्रम को संगीतमय बनाएंगी।
तैयारियों को दिया जा रहा अंतिम रूप
आयोजन को व्यवस्थित और आकर्षक बनाने के लिए समिति के अध्यक्ष सौरभ कोठारी के नेतृत्व में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता व्यापक तैयारियों में जुटे हुए हैं। पिछले आयोजनों के अनुभवों के आधार पर व्यवस्थाओं में सुधार करते हुए कार्यक्रम को भव्य स्वरूप देने की तैयारी की जा रही है।
अध्यक्ष सौरभ कोठारी ने शहरवासियों एवं आसपास के क्षेत्र के नागरिकों से विजयादशमी के इस भव्य आयोजन में सपरिवार शामिल होकर कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाने की अपील की है। इस दौरान बड़ी संख्या में छत्तीसगढ़ जन महोत्सव के कार्याकर्ताओं की उपास्थि रही।

अपने दोस्तों को शेयर करें :
error: Content is protected !!