नेहरू कॉलेज रोड पर चाकू लहराकर लोगों को धमका रहा युवक गिरफ्तार

अपने दोस्तों को शेयर करें :

डोंगरगढ़। पुराना नेहरू कॉलेज रोड के किनारे धारदार चाकू लहराकर लोगों को डराने-धमकाने वाले युवक को डोंगरगढ़ पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से लोहे का धारदार चाकू जब्त किया गया है। उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया।

पुलिस के अनुसार, 11 अक्टूबर 2026 को मोबाइल फोन के माध्यम से सूचना मिली कि अंडरब्रिज के पास पुराना नेहरू कॉलेज रोड के किनारे एक व्यक्ति लोहे का धारदार चाकू लहराकर लोगों को डरा-धमका रहा है। सूचना मिलते ही थाना डोंगरगढ़ पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की और चाकू लहराते घूम रहे युवक को पकड़ लिया।

पूछताछ में आरोपी की पहचान पवन मुनेश्वर (25), पिता हेमराज मुनेश्वर, निवासी शास्त्री वार्ड, गोंदिया, थाना सिटी कोतवाली, जिला गोंदिया, महाराष्ट्र के रूप में हुई। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से लोहे का धारदार चाकू जब्त किया गया। चाकू की कुल लंबाई 12 इंच, धारदार हिस्से की लंबाई 7.4 इंच, मूठ की लंबाई 4.6 इंच और फल की चौड़ाई 2 इंच बताई गई है।

पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध थाना डोंगरगढ़ में अपराध क्रमांक 604/2026 के तहत आर्म्स एक्ट की धारा 25 और 27 में अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्रवाई की। इसके बाद आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा के निर्देश, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर के मार्गदर्शन और एसडीओपी डोंगरगढ़ केशरी नंदन नायक के पर्यवेक्षण में कार्रवाई की गई। थाना प्रभारी प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षक सुमन जायसवाल एवं रमेश्वर प्रसाद देशमुख के नेतृत्व में पुलिस टीम अवैध गतिविधियों और असामाजिक तत्वों पर निगरानी रखते हुए कार्रवाई कर रही है।

अपने दोस्तों को शेयर करें :
error: Content is protected !!