जिला कलेक्टर जितेन्द्र यादव सहित जिला प्रशासन के आला अधिकारियों ने मौके से लिया जायजा , नीचे सीढ़ी से ऊपर तक पैदल चढ़कर व्यवस्था का जिला प्रशासन ने लिया जायजा

अपने दोस्तों को शेयर करें :
  • डोंगरगढ़ – बम्लेश्वरी नवरात्रि मेले के लिए राजनांदगांव पुलिस तैयार, 1100 से ज्यादा जवान तैनात, पदयात्रियों को 20 हजार रेडियम स्टिकर

जिला कलेक्टर जितेन्द्र यादव सहित जिला प्रशासन के आला अधिकारियों ने मौके से लिया जायजा , नीचे सीढ़ी से ऊपर तक पैदल चढ़कर व्यवस्था का जिला प्रशासन ने लिया जायजा

शारदीय नवरात्रि पर मां बम्लेश्वरी के दर्शन के लिए लाखों श्रद्धालु डोंगरगढ़ पहुंचेंगे। श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुगम दर्शन के लिए राजनांदगांव पुलिस ने व्यापक इंतजाम किए हैं, आज सुबह जिला कलेक्टर जितेंद्र यादव ने व्यवस्था का ज्यादा लेने के लिए खुद सिड़ी से पैदल ऊपर माता बम्लेश्वरी की दर्शन किए एवं व्यवस्था का जायजा लिए
30 राजपत्रित, 50 निरीक्षक स्तर के अधिकारियों सहित 1100 से अधिक जवान तैनात रहेंगे। पार्किंग में CCTV, प्रकाश व्यवस्था और पदयात्रियों के लिए 20 हजार रेडियम स्टिकर की विशेष पहल की गई है।

VIVO 1 – सुरक्षा व्यवस्था:
पुलिस ने मां बम्लेश्वरी ऊपर मंदिर, नीचे मंदिर, मेला क्षेत्र, दर्शन मार्ग, रेलवे स्टेशन और प्रमुख आवागमन मार्गों पर अलग-अलग टीमें तैनात की हैं। भीड़ प्रबंधन, अपराध नियंत्रण के लिए क्राइम टीम, संवेदनशील जगहों पर विशेष सतर्कता बरती जाएगी। जिले के अन्य प्रमुख मंदिर – मां शीतला, मां पायल भैरवी, मां करेला भवानी में भी सुरक्षा बल रहेगा।

VO 2 – पार्किंग और यातायात:
श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए डोंगरगढ़ के हर पार्किंग स्थल पर CCTV कैमरे और पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था की गई है। ताकि वाहनों की सुरक्षा और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी जा सके।

यातायात के लिए तीन प्रमुख मार्गों – अंजोरा बायपास से डोंगरगढ़, तुमड़ीबोड़ से डोंगरगढ़ और चिचोला-बिराटलाब-खैरागढ़ मार्ग पर विशेष प्रबंधन रहेगा। जरूरत पर डायवर्जन और आवाजाही का नियमन किया जाएगा।

VO 3 – पदयात्रियों के लिए विशेष पहल:
रात्रि में बड़ी संख्या में पदयात्री डोंगरगढ़ पहुंचते हैं। उनकी सुरक्षा के लिए पुलिस 20 हजार रेडियम स्टिकर बांटेगी। इससे रात में वाहन चालकों को श्रद्धालु दूर से दिखेंगे और हादसे की आशंका कम होगी। पुलिस ने अपील की है कि पदयात्री सड़क किनारे चलें, समूह में अनुशासित रहें।

VO 4 – कंट्रोल रूम और अपील:
आपात स्थिति के लिए राजनांदगांव पुलिस कंट्रोल रूम के अलावा डोंगरगढ़ में शिरपानी डोम, ऊपर मंदिर, नीचे मंदिर परिसर में कंट्रोल रूम बनाए गए हैं।

पुलिस ने श्रद्धालुओं से अपील की है – कीमती सामान और ज्यादा नकदी साथ न लाएं, बच्चों का विशेष ध्यान रखें, बच्चों को संपर्क नंबर याद कराएं, निर्धारित पार्किंग में ही वाहन खड़ा करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

अपने दोस्तों को शेयर करें :
error: Content is protected !!