वोट बचाओ-देश बचाओ मार्च में शहर कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन, ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन

अपने दोस्तों को शेयर करें :

राजनांदगांव। मताधिकार की रक्षा और मतदाता सूची में कथित गड़बड़ी के विरोध में शहर जिला कांग्रेस कमेटी ने गुरुवार को वोट बचाओ-देश बचाओ मार्च निकालकर उग्र प्रदर्शन किया। कांग्रेसजन काले कपड़े पहनकर जयस्तंभ चौक स्थित कांग्रेस भवन से पुराना बस स्टैंड स्थित महात्मा गांधी प्रतिमा स्थल तक पैदल मार्च करते हुए पहुंचे। इस दौरान ‘वोट चोर-गद्दी छोड़’ के नारों से शहर गूंजता रहा। कांग्रेसजनों ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग वाली तख्तियां भी हाथों में ले रखी थीं।

मार्च जयस्तंभ चौक से शुरू होकर गुड़ाखू लाइन, कामठी लाइन और भारकापारा होते हुए पुराना बस स्टैंड पहुंचा। गांधी प्रतिमा स्थल पर कांग्रेसजनों ने महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके बाद राष्ट्रगान हुआ। शहर जिला कांग्रेस कमेटी की महामंत्री कुसुम दुबे ने भारतीय संविधान के अनुच्छेद 326 का सार्वजनिक वाचन किया।

प्रदर्शन को संबोधित करते हुए शहर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष जितेंद्र मुदलियार ने कहा कि मतदाता सूची में हेरफेर लोकतंत्र पर सीधा प्रहार है। भाजपा सरकार और निर्वाचन आयोग एसआइआर की आड़ में मतदाताओं के अधिकारों के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। कांग्रेस किसी भी कीमत पर जनता के वोट का अधिकार छिनने नहीं देगी।

मुदलियार ने कहा कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, सांसद प्रियंका गांधी और इंडिया गठबंधन के नेताओं की गिरफ्तारी जैसी कार्रवाई लोकतांत्रिक व्यवस्था को कमजोर करने का प्रयास है। भाजपा सरकार को समझना होगा कि सत्ता जनता के वोट से मिलती है और जनता के वोट पर किसी का अधिकार नहीं छीना जा सकता।

उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को लेकर कहा कि निर्वाचन आयोग की निष्पक्षता पर सवाल उठ रहे हैं। मतदाता सूची और चुनाव प्रक्रिया को लेकर उठ रहे सवालों का जवाब देने के बजाय विपक्ष की आवाज दबाने का प्रयास किया जा रहा है।

प्रदर्शन के समापन पर कांग्रेसजनों ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन करने का प्रयास किया। इस दौरान पुलिस जवानों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच झूमाझटकी हुई। पुलिस के रोकने के प्रयास के बीच कांग्रेसजनों ने पुतला दहन कर दिया। इस दौरान जमकर नारेबाजी हुई। कांग्रेस ने मताधिकार की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रखने का संकल्प दोहराया।

इस दौरान विधायक भोलाराम साहू , पूर्व अध्यक्ष श्रीकिशन खंडेलवाल, पदम कोठारी, रमेश राठौड़ , दिनेश शर्मा , हफ़ीज़ ख़ान , पूर्व महापौर हेमा देशमुख , रुबीना अल्वी, कमलजीत सिंह पिंटू , कांग्रेस कमेटी संयुक्त महासचिव अफताब आलम, मेहुल मारू, प्रवीण मेश्राम , प्रदेश प्रवक्ता रूपेश दुबे , राकेश जोशी , शारदा तिवारी , रूबी गरचा, कलाम खान, मामराज अग्रवाल, कुसुम दुबे, विनय झा , अशोक पंजवानी, सूर्यकांत जैन, प्रकाश राठौर , महेश यादव , प्रेम रूपचंदानी , मनीष साहू , देवेश वैष्णव, मनीष गौतम , वीरेंद्र चंद्राकर , झम्मन देवांगन, सुरेंद्र देवांगन , हेमंत ओस्तवाल , रमेश पांडे , प्रकाश बाफना ,महेंद्र बहादुर सिंह , चेतन भानुशाली, लक्ष्मण साहू , ललित मरकाम, प्रतिमा बंजारे, राकेश चंद्राकर , प्रदीप राठौर , भरत सोनी , शरद खंडेलवाल, करीम मेमन , अवधेश प्रजापति, अजगर बेग, आशीष साहू , सुरेंद गजभिये , गोपी रजक , आफताब अहमद , शुभम पांडे , राजिक सोलंकी ,अमर झा , सचिन तुराहटे, पुनीत भारती, जय जायसवाल , माया शर्मा , रीना पटेल , प्रज्ञा गुप्ता , ज्ञान दस मानिकपुरी, परवेज शरीफ , अमित कुशवाहा, सुनीता सिन्हा, खैरूनिशा ख़ान , सीताराम श्रीवास , क़ादिर कुरैशी , शैलेश थावरे, संदीप सोनी , अभिमन्यु मिश्रा , लोकेश सार्वा, निश्चय बुरादे, प्रदीप यादव , अब्‍बास खान, सिद्धार्थ डोंगरे, हिमालय बांडे, गोलू नायक, केशव पटेल, राहुल चौबे, शिवम गड़पाले, मनीष सावरकर, सोनू साहू , अरुण साहू , सतीश सोनपीपरे, हर्षिल भेलावे, शाहीना कुरैशी, हितेश साहू ,चंपा चंद्राकर, मानसिंह साहू , शीतल साहू , योगेन्द्र मानिकपुरी मोहित कोचरे, शशांक डोंगरे, हर्ष साहू , दीपक सोनकर , युगल साहू , निखिल पाल , राकेश साहू , गुमान निषाद सहित बड़ी संख्या मे कांग्रेसजन मौजूद थे।

अपने दोस्तों को शेयर करें :