राजनांदगांव। 22 जून 2024 को पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग के निर्देश एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा तथा पुलिस अनुविभागीय अधिकारी डोंगरगांव, दिलीप सिंह सिसोदिया, राजनादगांव के मार्गदर्शन एवं थाना प्रभारी निरीक्षक उपेन्द्र कुमार शाह के नेतृत्व में दिनांक 17.06.2024 को मर्ग जांच पर से मृतक के मरणासन्न कथन के आधार पर अपराध धारा-302 भादंवि का प्रथम सूचना पत्र दर्ज कर विवेचना मे लिया गया। विवेचना के दौरान घटना स्थल पर प्राप्त साक्ष्य सबुत के आधार पर आरोपी का पता-तलाश किया जा रहा था, जिसके विवेचना क्रम में शेष कुमार उईके पिता स्व. श्रीराम उईके, उम्र-53, पता-ग्राम चांदो, थाना डोंगरगांवको थाना लाकर पुछताछ किया। जिन्होंने बताया कि कुछ वर्षो से अशोक कुमार लेंझारे पिता रामदयाल लेंझारे, उम्र-48 साल, पता-ग्राम कन्हारपुरी, थाना डोंगरगांव का इनकी पत्नि सुशीला के साथ अवैध संबंध है। अशोक लेंझारे को बार-बार समझाने पर उल्टा अशोक कुमार लेंझारे के द्वारा आरोपी शेष कुमार उईके को उनकी पत्नि के साथ अवैध संबंध ना रखने देने की बात पर आरोपी शेषलाल के घर ग्राम चांदो में जाकर उनके परिवार को जान से मारने की धमकी देता था, जिससे आरोपी परेशान होकर एक डेढ़ वर्ष पूर्व से अशोक कुमार लेंझारे की हत्या करने की योजना बना रहा था। घटना को अंजाम देने हेतू दिनांक 11.06.2024 एवं 12.06.2024 को चुना और दरम्यानी रात्रि करीबन 2 बजे अपने घर ग्राम चांदो से अपने साथ एक एल्युमिनियम के टीफिन डिब्बा में पेट्रोल भरकर एक नग टंगिया, एक लकड़ी के डंडा में कपड़ा लपेटकर, एक नग लाईटर व एक छड़ का नुकीला हथियार बनाकर अशोक लेंझारे के घर ग्राम कन्हारपुरी के पास पहंुचा, जहां करीबन 3 बजे अशोक लेंझारे की घर का दरवाजा खुला हुआ था। घर का बिजली चालू हालत में था, कमरे में अशोक एवं उनका पत्नि सो रहे थे। अशोक लेंझारे के ऊपर आरोपी ने पेट्रोल डाला जिसमें से कुछ पेट्रोल आरोपी के हाथ व पैर पर भी गिर गया, अशोक एवं अशोक के पत्नि उषा बाई लेंझारे के साथ हाथापाई हुआ। आरोपी ने मसाल पर अपने पास रखे लाईटर से आग लगाकर अशोक के ऊपर आग लगा दिया। आग लगने के बाद अशोक जलते हुये घर के बाहर रोड पर आ गया, तब आरोपी ने डंडा से अशोक को दो-तीन बार मारा और भाग गया। आग लगने से आरोपी के हाथ व पैर मे भी जला गया है। अशोक की मृत्यु आरोपी के द्वारा आग लगाने से जलकर हुई है। आरोपी के द्वारा जुर्म स्वीकार करते हुये मेमोरण्डम के आधार पर अपने घर में छुपाकर रखे साक्ष्य सबुत को बरामद कराया, जिसे पुलिस मुता. जप्ती पत्रक के जप्त किया गया है। आरोपी को दिनांक 22.06.2024 के 12.10 बजे गिरफ्तार किया जाकर परिजन को सूचना दिया गया। आरोपी का माननीय न्यायालय पर ज्युडिशियल रिमांड पर पेश किया गया है। आरोपी के पता-तलााश में सायबर सेल राजनांदगांव प्रभारी निरीक्षक जितेन्द्र वर्मा, सउनि सुमन कर्ष, आरक्षक मनीष, परिवेश वर्मा, योगेश राठौर, जीवन ठाकुर, सायबर टेक्निकल कर्मी आरक्षक हेमंत साहू, आदित्य सिंह, थाना डोंगरगांव पुलिस टीम उपनिरीक्षक लाभाराम धु्रव, सउनि देवकुमार रावटे, सउनि रविशंकर पैकरा, प्रधान आरक्षक प्रकाश चंद्रवंशी, बद्रीनाथ दिनकर, आरक्षक गौरव शेण्डे, सगनु निषाद, राकेश कुमार साहू का विशेष भुमिका रहा है।
