राजनांदगांव। बारिश के मौसम में नागरिकों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से नगर निगम द्वारा जलागारों (पानी टंकियों) की सफाई का अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में बुधवार, 30 सितंबर को 13.50 लाख लीटर क्षमता वाली कंचनबाग पानी टंकी की सफाई की जाएगी। टंकी खाली रहने के कारण बुधवार शाम को इससे जुड़े कई प्रभावित क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति पूर्णतः बाधित रहेगी।
नगर निगम आयुक्त जी.आर. मरकाम ने बताया कि महापौर मधुसूदन यादव के निर्देश पर टंकियों की सफाई कराई जा रही है। कंचनबाग टंकी की सफाई के कारण 30 सितंबर (बुधवार) की शाम को जलापूर्ति बंद रहेगी, जबकि 1 अक्टूबर (गुरुवार) की सुबह से पेयजल आपूर्ति पूर्ववत बहाल कर दी जाएगी। बता दें कि इससे पूर्व इस टंकी की सफाई 29 जनवरी 2026 को कराई गई थी।
ये क्षेत्र रहेंगे प्रभावित:
टंकी की सफाई के चलते कंचनबाग, शिवनाथ कॉलोनी, केसर नगर, जनता कॉलोनी, राजीव नगर, ब्रह्मदेव चौक, बैगापारा, अटल आवास, शांति विजय कॉलोनी, राहुल नगर एवं लखोली क्षेत्र में बुधवार शाम को नलों में पानी नहीं आएगा।
निगम प्रशासन ने नागरिकों से होने वाली असुविधा के लिए खेद जताते हुए पहले से आवश्यकतानुसार जल भंडारण रखने तथा कार्य में सहयोग करने की अपील की है।


